29 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर हुआ रिलीज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर हुआ रिलीज?

सारांश

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर सामने आया है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म भूमि और लोगों की महत्ता को दर्शाती है।

मुख्य बातें

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
फिल्म 2 अक्टूबर को विभिन्न भाषाओं में प्रदर्शित होगी।
फिल्म की कहानी भूमि और जाति के संघर्ष पर आधारित है।
गुलशन देवैया फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं।
फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋषभ शेट्टी ने किया है।

मुंबई, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का ट्रेलर अब उपलब्ध है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। ट्रेलर साझा करते वक्त मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांतारा: चैप्टर 1, उन भूमि और लोगों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इस यात्रा को संभव बनाया।”

ट्रेलर में ऋषभ शेट्टी एक बार फिर अपने समुदाय की रक्षा करते नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी पहले से भी अधिक जटिल प्रतीत हो रही है। ट्रेलर में ऋषभ के किरदार बेरमे को अनुचित भूमि अधिग्रहण और जातीय पूर्वाग्रह के खिलाफ संघर्ष करते दिखाया गया है।

फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया राजा कुलशेखर की भूमिका में नजर आएंगे, जो खलनायक के रूप में दिखेंगे। ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि राजा कांतारा के लोगों पर अत्याचार कर रहा है।

अपने लोगों की रक्षा के लिए भगवान का अवतार बनकर बेमरे का संघर्ष जारी है। ट्रेलर के बैकग्राउंड में सिंगर दिलजीत दोसांझ की शानदार आवाज ने एक नया आयाम जोड़ा है।

इसके साथ ही, ऋषभ शेट्टी और अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत के बीच एक रोमांटिक कहानी भी उभरती नजर आती है। कुल मिलाकर, ट्रेलर काफी प्रभावशाली है और दर्शकों पर पुरानी कांतारा का जादू छोड़ने का प्रयास करता है।

यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की हिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। इसकी स्क्रिप्ट भी ऋषभ ने लिखी है और निर्देशन भी किया है, जबकि विजय किरगंडुर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में जयराम, राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

कांताराः चैप्टर 1’ को होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके संगीतकार बी. अजनीश लोकनाथ हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को विश्वभर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में प्रदर्शित होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कह सकता हूँ कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ न केवल एक फिल्म है, बल्कि यह हमारे समाज की जटिलताओं और संघर्षों को उजागर करने का प्रयास करती है। यह फिल्म दर्शकों को अपने इतिहास और संस्कृति की ओर वापस लाने का एक साधन बन सकती है।
RashtraPress
29 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कब रिलीज हो रही है?
फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या यह फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है?
जी हां, यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की हिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है।
ट्रेलर में किसकी आवाज है?
ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ की आवाज सुनाई देती है।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में जयराम , राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं।
इस फिल्म का निर्माता कौन है?
इस फिल्म के निर्माता विजय किरगंडुर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले