27 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

'सास बहू यमराज' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर: एक नया कॉमेडी अनुभव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
'सास बहू यमराज' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर: एक नया कॉमेडी अनुभव

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म 'सास बहू यमराज' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही। इस फिल्म में सास और बहू के बीच की मीठी तकरार और पारिवारिक रिश्तों का अनूठा चित्रण है।

मुख्य बातें

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ' सास बहू यमराज ' का प्रीमियर जल्द आ रहा है।
फिल्म में सास और बहू के बीच मीठी तकरार का चित्रण है।
पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा का अनूठा अनुभव।
फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है।
सोशल मीडिया पर ट्रेलर को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है।

मुंबई, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सास बहू यमराज' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बहुत ही जल्द होने वाला है। इस फिल्म में सास और बहू के बीच की मीठी तकरार के साथ-साथ परिवार के रिश्तों की गहराई को भी दर्शाया गया है।

फिल्म के मेकर्स ने इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें लिखा है, "'सास बहू यमराज' जल्दी आ रहल बा, भोजपुरी के नंबर वन चैनल 'भोजपुरी सिनेमा' पर।"

पोस्ट देखकर फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है, इसमें आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया जैसे कई सितारों का समावेश है।

यह एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है जिसमें आम्रपाली और उनकी सास यमराज को अपना भाई बना लेती हैं। फिल्म में आम्रपाली और उनकी सास के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक का मनोरंजन देखने को मिलेगा। मेकर्स ने इसके ट्रेलर को पहले ही जारी किया था।

ट्रेलर की शुरुआत में आम्रपाली विक्रांत के घर की बहू बनकर आती हैं, जो कोर्ट मैरिज करके आई हैं, लेकिन विक्रांत की मां कलावती को यह शादी पसंद नहीं है। इस बीच समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उनकी दोबारा शादी कराई जाती है। इसी दौरान चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री होती है, जिन्हें कलावती के प्राण लेने होते हैं। हालांकि, यमराज खुद कलावती के घर पहुंचकर रिश्तों के मोह में फंस जाते हैं और दोनों ही यमराज को अपना भाई बना लेते हैं, जिससे असली कॉमेडी शुरू होती है।

ट्रेलर के अंत के कुछ मिनट दर्शकों को इमोशनल कर सकते हैं, क्योंकि आम्रपाली अपनी सास कलावती को बचाने के लिए यमराज से उनके प्राण लेने की बात करती हैं। फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि यमराज किसके प्राण लेकर जाते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को बहुत प्यार मिल रहा है, क्योंकि इस फिल्म का कंटेंट अन्य भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। यह भाभी, देवर और लवस्टोरी से हटकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों को जोड़ने में सक्षम है।
RashtraPress
27 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'सास बहू यमराज' कब रिलीज होगी?
फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही होने वाला है, लेकिन सटीक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार कौन हैं?
फिल्म में आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल और कई अन्य सितारे शामिल हैं।
क्या यह फिल्म कॉमेडी है?
जी हां, यह एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है जिसमें सास और बहू के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक दिखाई गई है।
फिल्म का ट्रेलर कब जारी हुआ था?
फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और इसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला है।
क्या इस फिल्म में कुछ नया देखने को मिलेगा?
हाँ, यह फिल्म पारंपरिक भाभी, देवर और लवस्टोरी से हटकर एक नई कहानी पेश करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले