क्या सुजैन खान ने मां जरीन खान के लिए इमोशनल नोट लिखा?

Click to start listening
क्या सुजैन खान ने मां जरीन खान के लिए इमोशनल नोट लिखा?

सारांश

सुजैन खान ने अपनी मां जरीन खान के निधन के बाद एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी मां के प्रति अपने प्यार और यादों को साझा किया। यह पोस्ट उनकी भावनाओं और उनके जीवन के संघर्षों को उजागर करती है। जानें इस दिल छू लेने वाले नोट में क्या है।

Key Takeaways

  • सुजैन खान ने अपनी मां के निधन पर भावुक नोट लिखा।
  • जरीन खान का परिवार मनोरंजन जगत से जुड़ा है।
  • सुजैन ने इंटीरियर डिजाइन में डिग्री हासिल की है।
  • उनकी मां को परी और ताकत कहा गया।
  • सुजैन ने 'द चारकोल प्रोजेक्ट' नामक कंपनी की स्थापना की।

मुंबई, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन उम्र संबंधी बीमारी के कारण हुआ। बुधवार को सुजैन ने अपनी मां की याद में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

सुजैन ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ बिताए गए पलों का एक मोंटाज वीडियो साझा किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "मेरी मम्मी, परी। जब भी मैं आपका चेहरा याद करती हूं, तो लगती है जैसे पूरी दुनिया थम गई है। आज आपको गए 40 दिन हो गए हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि आपने मुझे अपनी बेटी चुना। मैं हर दिन, हर घड़ी और हर तरीके से आपकी बेटी ही रहूंगी। मैं आपको हर पल याद करती हूं... और उन खाली पलों में भी। हमेशा आपकी छोटी बेटी, सुजी।"

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जिंदगी के हर कठिन पल को पार कर लूंगी, क्योंकि आप मेरे साथ रहेंगी।"

सुजैन की इस पोस्ट में मां के जाने का दर्द स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वह मां को अपनी परी, अपनी ताकत और जीवन का सबसे बड़ा सहारा मानती हैं।

आपको बता दें कि सुजैन का परिवार मनोरंजन जगत से जुड़ा हुआ है। उनके पिता बीते जमाने के मशहूर अभिनेता संजय खान हैं, और उनकी मां प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। उन्होंने 1960 के दशक में मॉडल और अभिनेत्री के रूप में भी काम किया। बाद में उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग में नाम कमाया और एक कुकबुक भी लिखी।

जहां तक सुजैन की बात है, उन्होंने अपनी मां की तरह सिनेमा में प्रवेश करने के लिए प्रयास नहीं किया, बल्कि ब्रुक्स कॉलेज, कैलिफोर्निया से इंटीरियर डिजाइन में एसोसिएट आर्ट की डिग्री प्राप्त की। कुछ सालों की प्रैक्टिस के बाद, 26 फरवरी, 2011 को उन्होंने अपनी इंटीरियर डिजाइनर कंपनी 'द चारकोल प्रोजेक्ट' की स्थापना की।

Point of View

जो परिवार और मातृत्व के महत्व को दर्शाती है। सुजैन का यह नोट न केवल व्यक्तिगत अनुभव को साझा करता है, बल्कि यह बताता है कि कैसे हम अपने प्रियजनों को खोने के बाद भी उनकी यादों को संजोए रखते हैं। यह एक ऐसी कहानी है जो हर किसी को छू सकती है।
NationPress
06/02/2026

Frequently Asked Questions

सुजैन खान ने अपनी मां के लिए क्या लिखा?
सुजैन ने अपनी मां जरीन को 'परी' कहकर संबोधित करते हुए एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के प्रति अपने प्यार और यादों को साझा किया।
जरीन खान का क्या पेशा था?
जरीन खान एक प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं और उन्होंने 1960 के दशक में मॉडल और अभिनेत्री के रूप में भी काम किया।
Nation Press