क्या एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने 65 साल की उम्र में फिट रहने का राज साझा किया?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी कॉमेडी शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में ‘अम्मा जी’ का किरदार निभा रही हिमानी शिवपुरी एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं। 65 वर्षीय अभिनेत्री आजकल बेहद फिट हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से 65 साल की उम्र में फिट रहने का राज अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।
हिमानी शिवपुरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपने भाई के घर देहरादून आई हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने प्रकृति के बीच खुली हवा में योगहिमानी सुबह उठकर अपनी सेहत पर ध्यान देती हैं और यही कारण है कि वे आज भी सक्रिय रूप से अपने सीरियल की शूटिंग कर पा रही हैं।
सूर्य नमस्कार करना पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इससे मन और शरीर दोनों संतुलित रहते हैं, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, रक्त संचार बेहतर होता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। यह वजन घटाने, भूख बढ़ाने और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार में 12 आसन शामिल होते हैं। अगर रोज सुबह उगते सूर्य के साथ सूर्य नमस्कार किया जाए, तो शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं।
इसमें प्रणामासन, हस्त उत्थानासन, पाद हस्तासन, अश्वसंचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन और अन्य आसन शामिल होते हैं। सूर्य नमस्कार में भुजंगासन के बाद आसन को पुनः दोहराया जाता है।
हिमानी शिवपुरी के अलावा मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी और मल्लिका शेरावत भी योग के माध्यम से खुद को फिट रखती हैं और प्रशंसकों को योग के लाभ बताती हैं। मलाइका रोजाना अपने प्रशंसकों के साथ नए योगासन साझा करती हैं और हेल्दी मील रेसिपी के बारे में भी जानकारी देती हैं। मलाइका 52 साल की उम्र में भी अपनी योगा की वजह से 35 साल की अभिनेत्रियों को खूबसूरती में चुनौती देती हैं।