139वें कैंटन मेले के पहले चरण में विदेशी खरीदारों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 139वें कैंटन मेले का पहला चरण, जो एक ऑफलाइन प्रदर्शनी के रूप में आयोजित किया गया था, 19 अप्रैल को समाप्त हुआ। चीन विदेश व्यापार केंद्र के अनुसार, 19 अप्रैल को शाम 5 बजे तक, 216 देशों और क्षेत्रों से 1.67 लाख विदेशी खरीदारों ने इस आयोजन में भाग लिया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
यह संख्या सभी पिछले रिकॉर्डों को पार कर गई है, जो कि चीन के विदेश व्यापार की मजबूती और सक्रियता का स्पष्ट संकेत है। 139वें कैंटन मेले के पहले चरण का विषय 'उन्नत विनिर्माण' था, जिसमें कुल 25 हजार से अधिक बूथ लगाए गए और 12 हजार से ज्यादा कंपनियों ने इसमें भाग लिया। प्रदर्शकों में से एक तिहाई से अधिक कंपनियाँ अब “उत्पाद + सेवाएं” निर्यात करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और सिस्टम समाधान प्रदाता बनने की दिशा में अग्रसर हैं।
वर्तमान कैंटन मेला क्वांगचो शहर में तीन चरणों में ऑफलाइन प्रदर्शनी के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो 5 मई तक जारी रहेगा। ऑफलाइन प्रदर्शनी का दूसरा चरण, जिसका विषय “उच्च गुणवत्ता वाले घरेलू उत्पाद” है, 23 से 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें निर्माण सामग्री, फर्नीचर, घरेलू सामान, उपहार और सजावटी वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)