हाईनान में छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो: एक नज़र में
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो १३ से १८ अप्रैल तक दक्षिणी चीन के हाईनान प्रांत में आयोजित किया जा रहा है। न्यूज केंद्र १३ अप्रैल को दोपहर २ बजे खुलने वाला है।
एक्सपो का मुख्य स्थल हाईनान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र है, जहां आठ प्रदर्शनी हॉल के सभी मंडप पूरी तरह तैयार हैं। स्मार्ट चश्मे, उड़ने वाली गाड़ियां और सेवा रोबोट जैसे विशेष प्रदर्शन प्रदर्शकों और पत्रकारों को आकर्षित कर रहे हैं।
इस एक्सपो में खरीदार सेवा केंद्र विशेष रूप से स्थापित किया गया है, जिसमें आपूर्ति-मांग ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया जाएगा। हाईनान मुक्त व्यापार द्वीप के द्वीप-व्यापी विशेष सीमा शुल्क संचालन शुरू होने के बाद यह पहला राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शनी है, इसलिए मुक्त व्यापार बंदरगाह नीति संवर्धन क्षेत्र भी स्थापित किया गया है।
एक्सपो को समर्थन देने के लिए हाईनान प्रांतीय सरकार ड्यूटी-फ्री शॉपिंग और सांस्कृतिक-पर्यटन उपभोग वाउचर जारी करेगी। इसके साथ ही, हाईनान के विशेष पर्यटन संसाधनों पर आधारित नई पर्यटन लाइनें शुरू होंगी, ताकि एक्सपो का प्रभाव पूरे द्वीप पर फैले।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)