चीन के वसंत त्योहार के दौरान फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 अरब 75 करोड़ युआन तक पहुंचा
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राजकीय फिल्म प्राधिकरण द्वारा २४ फरवरी को जारी जानकारी के मुताबिक, चीन का सबसे प्रमुख पारंपरिक उत्सव, वसंत त्योहार, के नौ दिन की छुट्टियों में १२ करोड़ से अधिक दर्शकों की उपस्थिति के साथ, फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ५ अरब ७५ करोड़ युआन (लगभग ८२ करोड़ ८६ लाख अमेरिकी डॉलर) तक पहुँच गया।
कॉमेडी फिल्म 'पेगासस ३' ने २ अरब ९२ करोड़ ७० लाख युआन का कलेक्शन किया और यह रैंकिंग में पहले स्थान पर रही।
यह ध्यान देने योग्य है कि इस फिल्म के मुख्य अभिनेता शन तंग की कुल फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ४० अरब युआन को पार कर गया है।
इस वसंत त्योहार के दौरान प्रदर्शित फिल्मों के विषय विविधता से भरे थे और विभिन्न शैलियों ने विभिन्न दर्शकों की मांग को पूरा किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)