19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की रिकॉर्ड कमाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की रिकॉर्ड कमाई

सारांश

छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए किन फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता और कमाई के आंकड़े क्या हैं।

मुख्य बातें

छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस ने नया रिकॉर्ड बनाया।
कुल कमाई 30 करोड़ 50 लाख युआन रही।
दर्शकों के लिए कई नई फिल्में उपलब्ध थीं।
फिल्म ' मैं, शउखो ' रिश्तों की जटिलता को दर्शाती है।
' सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी ' ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

बीजिंग, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ऑनलाइन प्लेटफार्मों के डेटा के अनुसार, 6 अप्रैल तक 2026 के छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ 50 लाख युआन रही।

इस दौरान स्क्रीनिंग की कुल संख्या 14 लाख 54 हजार 900 थी, जिसने चीनी फिल्म इतिहास में छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों के दौरान सबसे अधिक स्क्रीनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फिल्में जैसे 'सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी', 'मैं, शउखो', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'पहचान का खेल' और 'अब मैं उससे मिला' बॉक्स ऑफिस चार्ट में शीर्ष पांच स्थानों पर रहीं।

इस वर्ष छिंगमिंग दिवस के छुट्टियों के दौरान लगभग 20 फिल्में रिलीज हुईं। फिल्म 'मैं, शउखो' आजकल के मां-बेटी के रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करती है और दर्शाती है कि कैसे दो पीढ़ियों की महिलाएं झगड़े और समायोजन के बीच सुलह की ओर बढ़ती हैं।

फिल्म 'अब मैं उससे मिला' में डायरी के माध्यम से मां और बेटे के बीच एक दिल को छू लेने वाली कहानी प्रस्तुत की गई है। वहीं 'पहचान का खेल' में पहचान की अदला-बदली से दर्शकों का ध्यान आकर्षित हुआ। आयातित एनिमेटेड फिल्म 'सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' में मारियो और लुइगी का गैलेक्टिक एडवेंचर दर्शाया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दर्शकों के लिए भी विविधता का अनुभव करने का मौका है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई कितनी रही?
छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई 30 करोड़ 50 लाख युआन रही।
कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष पर रहीं?
फिल्में ' सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी ', ' मैं, शउखो ', ' प्रोजेक्ट हेल मैरी ', ' पहचान का खेल ' और ' अब मैं उससे मिला ' शीर्ष पर रहीं।
छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों के दौरान कितनी फिल्में रिलीज हुईं?
इस वर्ष लगभग 20 फिल्में रिलीज हुईं।
'मैं, शउखो' फिल्म किस विषय पर है?
फिल्म ' मैं, शउखो ' मां-बेटी के रिश्तों पर केंद्रित है।
सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी में क्या दर्शाया गया है?
इस फिल्म में मारियो और लुइगी का गैलेक्टिक एडवेंचर दिखाया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले