क्या फंग लीयुएं ने एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेशी नेताओं की पत्नियों के साथ हाईहे नदी का दौरा किया?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 2 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुएं ने 1 सितंबर को दोपहर के समय शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में उपस्थित विदेशी नेताओं की पत्नियों के साथ थ्येन चिन की हाईहे नदी का दौरा किया।
फंग लीयुएं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ एक समूह फोटो खिंचवाई। बंदरगाह पर बच्चों ने खुशी से “मैं थ्येनचिन में आपका इंतजार करता हूं” नामक गीत गाया और विभिन्न देशों के झंडे लहराकर अतिथियों का स्वागत किया।
सुखद शरद मौसम में फंग लीयुएं और मेहमानों ने नाव की सवारी का आनंद लिया और यात्रा के दौरान थ्येनचिन के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की। फंग लीयुएं ने कहा कि थ्येनचिन का एक समृद्ध ऐतिहासिक आधार है और यह एक आधुनिकता से भरा शहर है। हाईहे नदी थ्येनचिन के विकास और विभिन्न संस्कृतियों के समागम का साक्षी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक साथ अविस्मरणीय समय बिताने की उम्मीद है।
फंग लीयुएं और मेहमानों ने नदी के दोनों किनारों पर दृश्यों का आनंद लिया और पारंपरिक चीनी संगीत का आनंद लिया। मेहमानों ने उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति की सराहना की और चीनी शैली के आधुनिकीकरण में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियों का भी उच्च मूल्यांकन किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)