24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी की चेतावनी जारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप; सुनामी की चेतावनी जारी

सारांश

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर आए भूकंप ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है। 7.5 की तीव्रता ने तटीय निवासियों को सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया है। क्या आप तैयार हैं?

मुख्य बातें

जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।
सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।
तटीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह।
भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
बुलेट ट्रेन सेवा निलंबित की गई।

टोक्यो, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर एक 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। तटीय क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि 3 मीटर ऊँची लहरें उठने की संभावना है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शाम 4:53 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट पर था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। अधिकारियों ने उन क्षेत्रों की सूची जारी की है जहां सुनामी का खतरा है। इवाते, आओमोरी और होक्काइडो प्रांतों में सबसे पहले लहरें उठने की संभावना है।

प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि सरकार ने एक आपातकालीन टास्क फोर्स का गठन किया है और लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

जापानी प्रसारक एनएचके ने होक्काइडो के हाचिनोहे पोर्ट से लहरों के खतरे के चलते जहाजों को वहाँ से निकलते हुए दिखाया और स्क्रीन पर 'सुनामी! खाली करो!' का अलर्ट प्रदर्शित किया।

क्योदो न्यूज एजेंसी ने बताया कि जापान के मुख्य होंशू आइलैंड के उत्तरी सिरे पर आओमोरी में भूकंप के झटकों के कारण बुलेट ट्रेन सेवा को रोक दिया गया है।

जापान के सीस्मिक इंटेंसिटी स्केल पर भूकंप की तीव्रता '5' मापी गई है। यह इतनी अधिक है कि लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर कंक्रीट-ब्लॉक की दीवारें गिर गई हैं।

जापान में विश्व के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक भूकंप आते हैं। यहाँ हर पांच मिनट में कम से कम एक झटका महसूस होता है। यह देश 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है।

जापान टुडे के अनुसार, होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्रों में वर्तमान में कोई न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं चल रहा है, लेकिन होक्काइडो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के कई न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद हैं। तोहोकू इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह अपने ओनागावा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भूकंप और सुनामी के प्रभाव की जांच कर रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और हर किसी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूकंप का केंद्र कहाँ था?
भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट पर था।
भूकंप की तीव्रता कितनी थी?
भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई।
सुनामी की ऊँचाई कितनी हो सकती है?
सुनामी की ऊँचाई 3 मीटर तक उठने की आशंका है।
क्या बुलेट ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है?
हाँ, आओमोरी में भूकंप के कारण बुलेट ट्रेन सेवा रोक दी गई है।
क्या जापान में न्यूक्लियर पावर प्लांट चल रहे हैं?
नहीं, होक्काइडो और तोहोकू क्षेत्रों में कोई न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं चल रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले