19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन को 80वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन को 80वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खाद्य एवं कृषि संगठन को 80वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उनके पत्र में खाद्य सुरक्षा और वैश्विक विकास के प्रति चीन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया है। जानें इस महत्वपूर्ण संदेश में और क्या है।

मुख्य बातें

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन की 80वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र।
चीन ने खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
1.4 अरब लोगों की खाद्य समस्या का समाधान।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल।
सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा का समर्थन।

बीजिंग, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन को उसकी 80वीं वर्षगांठ पर बधाई पत्र भेजा।

शी चिनफिंग ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, ग्रामीण विकास और खाद्य प्रणाली परिवर्तन को बढ़ावा देने और सभी देशों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि चीन सरकार खाद्य सुरक्षा को बहुत महत्व देती है, 1.4 अरब से अधिक लोगों की खाद्य समस्या को हल करने के लिए स्वयं पर निर्भर रहने पर जोर देती है और अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार जरूरतमंद देशों को सहायता प्रदान करती है, जिससे विश्व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में चीन की ताकत का योगदान होता है। चीन हमेशा की तरह, अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन का समर्थन करेगा और वैश्विक विकास पहल को लागू करने, सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा को आगे बढ़ाने, मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने और सभी देशों के लोगों की भलाई में सुधार करने के लिए नए और अधिक योगदान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

चीन का खाद्य सुरक्षा और विकास के प्रति इस तरह का सहयोग महत्वपूर्ण है। यह न केवल चीन के लिए बल्कि वैश्विक स्तर पर भी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग ने किस संगठन को बधाई पत्र भेजा?
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन को बधाई पत्र भेजा।
चीन खाद्य सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है?
चीन खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और जरूरतमंद देशों की सहायता करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले