शी चिनफिंग ने इस्माइल उमर गुएलेह को जिबूती का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, १७ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस्माइल उमर गुएलेह को पुनः जिबूती का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।
शी ने कहा कि चीन और जिबूती के बीच गहरी परंपरागत मित्रता है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास और व्यावहारिक सहयोग में वृद्धि हुई है। राष्ट्रपति गुएलेह लगातार चीन-जिबूती मित्रता और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने में संलग्न रहे हैं, जिसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूँ।
शी ने आगे कहा कि मैं चीन-जिबूती संबंधों के विकास को अत्यधिक महत्वपूर्ण मानता हूँ। मैं राष्ट्रपति गुएलेह के साथ मिलकर दोनों देशों के केंद्रीय हितों और चिंताओं पर एक-दूसरे को समर्थन देने और चीन-जिबूती की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी को समृद्ध बनाने के लिए तत्पर हूँ, ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)