क्या ट्रंप के रिजॉर्ट में हथियारबंद युवक को सीक्रेट सर्विस ने ढेर कर दिया?

Click to start listening
क्या ट्रंप के रिजॉर्ट में हथियारबंद युवक को सीक्रेट सर्विस ने ढेर कर दिया?

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट पर एक युवक की घुसपैठ ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जानें इस घटना का पूरा विवरण और ट्रंप की सुरक्षा को लेकर उठते सवाल।

Key Takeaways

  • ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसपैठ
  • सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई
  • सुरक्षा में खामियाँ
  • घुसपैठिए की पहचान रेयान रुथ
  • जांच जारी है

वाशिंगटन, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट में एक हथियारबंद युवक घुसने की कोशिश में था, जिसे सीक्रेट सर्विस ने निगेटिव कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह जानकारी सीक्रेट सर्विस के हवाले से मिली है।

जानकारी के अनुसार, यह युवक आवास के सुरक्षित क्षेत्र में घुस आया था। ट्रंप आमतौर पर वीकेंड इस ओशन रिसॉर्ट में बिताते हैं, लेकिन इस घटना के समय वे वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में थे। यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि रविवार सुबह-सुबह फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में गैर-कानूनी तरीके से घुसने वाले एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारी गई।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के अनुसार, मारा गया युवक 20 साल या उससे अधिक उम्र का था। यह युवक स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 1:30 बजे वेस्ट पाम बीच प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट पर शॉटगन और फ्यूल कैन लेकर जा रहा था, जिसे सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स और पाम बीच काउंटी शेरिफ के डिप्टी ने गोली मारी। यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई है।

सितंबर 2024 में भी एक व्यक्ति ने नाकाम कोशिश की थी। उस समय ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे। उनके सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने झाड़ियों के पीछे रायफल लिए व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की थी, तब वह एक एसयूवी में भाग गया था। घटनास्थल पर रायफल, दो बैकपैक, एक स्कोप और एक गोप्रो कैमरा बरामद किया गया था। पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने कहा कि संदिग्ध को बाद में एक पड़ोसी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

संदिग्ध की पहचान रेयान रुथ के रूप में हुई थी। खबरों में बताया गया कि रुथ ने पहले ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने का समर्थन किया था, लेकिन बाद में वह बाइडेन और हैरिस को राष्ट्रपति बनते देखना चाहता था।

घुसपैठिए के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है, जिसमें उसकी पृष्ठभूमि या प्रेरणा भी शामिल है। इस मामले की जांच एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस कर रही है। एजेंसी की नीति के अनुसार, शूटिंग में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को जांच के नतीजे आने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है।

Point of View

बल्कि देश के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना होगा।
NationPress
17/04/2026

Frequently Asked Questions

क्या ट्रंप की सुरक्षा में कोई खामी थी?
इस घटना ने यह सवाल उठाया है कि क्या सुरक्षा उपाय पर्याप्त हैं।
सीक्रेट सर्विस ने क्या कदम उठाए?
सीक्रेट सर्विस ने घुसपैठिए को तुरंत ढेर कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
क्या इस तरह की घटनाएँ आम हैं?
इससे पहले भी ट्रंप की हत्या की कोशिश हो चुकी है, जो सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय है।
Nation Press