10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अहमदाबाद और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी गंभीर है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अहमदाबाद और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी गंभीर है?

सारांश

अहमदाबाद और नोएडा के स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकियों ने चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई की है। क्या यह धमकियां गंभीर हैं, या महज एक मजाक?

मुख्य बातें

अहमदाबाद और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिली हैं।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई की।
धमकियाँ ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थीं।
स्कूलों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया गया है।
अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

नई दिल्ली, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अहमदाबाद और नोएडा में शुक्रवार को एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

अहमदाबाद में सेंट जेवियर्स स्कूल और संत कबीर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। यह धमकी भी ई-मेल के माध्यम से दी गई। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अहमदाबाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की गहन जांच की। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं।

इसी तरह, नोएडा में शिव नादर स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भी ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथमदृष्टा यह मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हर पहलू से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नोएडा के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं।

धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन स्कूल को आज के लिए बंद रखने का फैसला किया। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया कि सुरक्षा जांच के मद्देनजर स्कूल बंद रहेगा, स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया है और अभिभावकों से अपने बच्चों को निर्धारित ड्रॉप-ऑफ स्थान से लेने की अपील की गई है।

लगातार मिल रही धमकियों के चलते अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पुलिस और साइबर सेल ई-मेल की ट्रेसिंग, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल स्कूल परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह भी आवश्यक है कि हम इन धमकियों की गंभीरता को समझें और सही सूचना के आधार पर कार्रवाई करें।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है?
हाँ, पुलिस और साइबर सेल ई-मेल की ट्रेसिंग कर रहे हैं।
क्या स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु मिली है?
नहीं, फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।
स्कूल प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा जांच के लिए स्कूल को बंद रखने का फैसला किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले