10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमृतसर में बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे डॉक्टर को गोली मारी गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमृतसर में बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे डॉक्टर को गोली मारी गई?

सारांश

अमृतसर के दबुर्जी में एक डॉक्टर पर गोली चलाने की घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों में दहशत है। यह मामला एक पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। जानें और क्या हुआ इस घटना के बाद।

मुख्य बातें

अमृतसर में डॉक्टर पर गोली चलाने की घटना हुई।
पारिवारिक विवाद से जुड़ी है यह घटना।
पुलिस जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।
इलाके में दहशत का माहौल है।
घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अमृतसर, 18 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अमृतसर के दबुर्जी क्षेत्र में मंगलवार सुबह, बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटते समय एक डॉक्टर पर हमलावरों ने गोली चलाई। इस घटना के बाद से इलाके में तनावपुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल डॉक्टर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई वीरेंद्र सिंह (41) रोजाना की तरह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। वह भी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस दौरान उनकी वीरेंद्र से मुलाकात हुई थी, लेकिन लौटते समय पता चला कि किसी ने वीरेंद्र को गोली मार दी है।

देवेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। देवेंद्र के अनुसार, गोली चलाने का कारण एक पारिवारिक विवाद है जो लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी की शादी एक ऐसे लड़के से हुई थी जो अक्सर परिवार को धमकाता रहता था।

देवेंद्र ने कहा कि वह लड़का पहले भी उन्हें धमकियां देता था। उसके पास अवैध हथियार हैं और वह उनकी भांजी को मारता-पीटता था। उसने कई बार धमकाया था कि अगर किसी ने बीच में बोला तो बुरा अंजाम होगा। जब मां के साथ उसका भाई और भांजा अपनी बहन को उसके ससुराल से वापस लेने गए थे, तब भी आरोपी का रवैया बेहद आक्रामक था।

देवेंद्र ने कहा कि सुबह उनका भाई वीरेंद्र गुरुद्वारे के सामने मत्था टेकने के लिए रुका था। उसी समय दो लोग मोटरसाइकिल से आए और सीधा उसके सिर पर गोली चला दी। गोली सिर के आर-पार हो गई।

देवेंद्र ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी पहले भी धमकियां दे चुका था। उसने एक बार उनके घर के बाहर हवाई फायर भी किए थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मामूली मामला दर्ज कर उसे छोड़ दिया। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने तब सख्त कार्रवाई की होती, तो आज मेरा भाई जिंदा होता। उन्होंने पैसे लेकर मामले को दबा दिया। उन्होंने सरकार से ऐसे गैंगस्टरों और हथियार लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, घटना के बाद दबुर्जी और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम ऐसे मुद्दों पर ध्यान दें और समाधान की दिशा में कदम उठाएं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना का मुख्य कारण क्या था?
घटना का मुख्य कारण एक पारिवारिक विवाद है, जिसमें आरोपी ने परिवार के सदस्यों को धमकाया था।
क्या डॉक्टर की स्थिति गंभीर है?
हां, डॉक्टर को गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले