बिहार में क्रिकेट खेल के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
सारांश
मुख्य बातें
गोपालगंज, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गोपालगंज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस
यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के रामपुर ब्रह्मस्थान गांव में घटी। घायल युवक की पहचान रामपुर गांव के कमलेश कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया गया है कि क्रिकेट खेलते समय कुछ युवकों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसी विवाद के चलते कमलेश पर चाकू से हमला किया गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने कमलेश को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस घटना के कारण कमलेश के परिवार में भीषण हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कमलेश के परिवार ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
चाकूबाजी की इस घटना के बाद हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी में शामिल नूर आलम और हनान मियां को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि कटेया थाना अंतर्गत पंचदेवरी प्रखंड के रामपुर ब्रह्मस्थान में चाकूबाजी की घटना हुई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।