क्या बिहार में तेजस्वी का तेज खत्म हो गया है? एनडीए का कोई मुकाबला नहीं: दिनेश शर्मा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में तेजस्वी का तेज खत्म हो गया है? एनडीए का कोई मुकाबला नहीं: दिनेश शर्मा

सारांश

भाजपा के दिनेश शर्मा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने तेजस्वी यादव के प्रभाव के खत्म होने का दावा किया और महागठबंधन को महाशापित बताया। क्या बिहार में मोदी लहर सच में एनडीए को जीत दिलाएगी?

मुख्य बातें

बिहार में एनडीए का कोई मुकाबला नहीं है।
तेजस्वी यादव का प्रभाव समाप्त हो चुका है।
महागठबंधन में विवाद चल रहा है।
दीपावली में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला।
नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है।

लखनऊ, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पीएम मोदी की चुनावी सभाओं के बारे में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि बिहार में एक मजबूत मोदी लहर चल रही है। यहाँ एकतरफा मुकाबला है, एनडीए के मुकाबले में कोई भी दूर-दूर तक नहीं है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा सांसद ने महागठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह महागठबंधन पहले ही टूट चुका है। बिहार में एक मजबूत 'मोदी लहर' चल रही है, जो एनडीए के लिए नई बहार लाएगी। बिहार की जनता इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया कि चुनाव में एनडीए का कोई मुकाबला नहीं है। तेजस्वी यादव का तेज खत्म हो चुका है और उनके परिवार का प्रभाव भी समाप्त हो गया है। 14 नवंबर को एनडीए दो-तिहाई बहुमत के साथ बिहार में नई सरकार बनाएगी।

महागठबंधन पर तंज कसते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि इस गठबंधन को महाशाप लग चुका है। यह गठबंधन से पहले ही 'लठबंधन' बन चुका है। इसके घटक दल आपस में ही लड़ रहे हैं।

दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को लिखे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि उनके हर भाषण और आह्वान के पीछे जनता का अपार समर्थन है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आज भारत में शायद ही कोई ऐसा नेता हो, जिसके इतने बड़े पैमाने पर समर्थक हों।

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार दीपावली और नवरात्रि को आत्मनिर्भर भारत के रूप में मनाया गया। स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। सड़कों पर त्योहार से पहले भीड़ थी और हर क्षेत्र में जबरदस्त खरीदारी हुई। इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को लाभ हुआ, साथ ही रोजगार और आय के अवसर बढ़े।

दिनेश शर्मा ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने जीएसटी और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने की बात भी दोहराई। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित कराया जाएगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन महागठबंधन की स्थिति पर सवाल उठाना भी आवश्यक है। यह चुनाव बिहार की राजनीतिक दिशा का निर्धारण करेगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव कब होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
दिनेश शर्मा ने तेजस्वी यादव पर क्या कहा?
दिनेश शर्मा ने तेजस्वी यादव का प्रभाव खत्म होने का दावा किया है।
महागठबंधन के बारे में दिनेश शर्मा का क्या कहना है?
उन्होंने महागठबंधन को महाशापित बताया और कहा कि यह पहले ही 'लठबंधन' बन चुका है।
क्या बिहार में मोदी लहर है?
दिनेश शर्मा के अनुसार बिहार में एक मजबूत मोदी लहर चल रही है।
भारत आत्मनिर्भरता के बारे में क्या सोचता है?
दिनेश शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए दीपावली और नवरात्रि के दौरान स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी का उल्लेख किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले