4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीआईटी मेसरा की एमबीए छात्रा पर ब्लेड से हुआ हमला छात्रों का गुस्सा पैदा कर रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीआईटी मेसरा की एमबीए छात्रा पर ब्लेड से हुआ हमला छात्रों का गुस्सा पैदा कर रहा है?

सारांश

रांची में बीआईटी मेसरा की छात्रा पर हुए ब्लेड से हमले के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी है। वे सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने पूरे छात्र समुदाय में आक्रोश फैलाया है।

मुख्य बातें

छात्रा पर हमला ने छात्रों में आक्रोश पैदा किया है।
छात्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।
छात्रों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

रांची, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। रांची के मेसरा में स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) की एक छात्रा के साथ छेड़खानी और ब्लेड से हमले की घटना ने हजारों छात्रों को उग्र कर दिया है। छात्र बुधवार रात से ही इस घटना के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन कर रहे हैं।

गुरुवार को छात्रों ने सभी कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारी छात्र कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रबंधन सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं करता और दोषियों को पकड़ने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

एक एमबीए की छात्रा बुधवार रात कैंपस के गेट से बाहर निकली थी, तभी असामाजिक तत्वों ने उससे छेड़खानी की और विरोध करने पर ब्लेड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना ने छात्रों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। उनका कहना है कि बाहरी लोगों का कैंपस में प्रवेश और इस प्रकार की वारदात सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। छात्रों का आरोप है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो यह घटना नहीं होती।

पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक छात्रा पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे छात्र समुदाय की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। इस मामले पर अब तक संस्थान प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कई अधिकारी आंदोलित छात्रों से वार्ता करने पहुंचे हैं।

छात्रों का कहना है कि पहले आरोपितों की गिरफ्तारी हो, इसके बाद ही वार्ता होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि छात्रों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस प्रकार की घटनाएँ हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या हम सही दिशा में जा रहे हैं। प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीआईटी मेसरा में क्या हुआ?
बीआईटी मेसरा की एक छात्रा पर छेड़छाड़ और ब्लेड से हमला किया गया है, जिसके खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया।
छात्रों की मुख्य मांगें क्या हैं?
छात्रों की मुख्य मांगें हैं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
घायल छात्रा की हालत कैसी है?
घायल छात्रा को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले