27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा-वृंदावन दौरे पर रहेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा-वृंदावन दौरे पर रहेंगे?

सारांश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मथुरा-वृंदावन दौरा आध्यात्मिकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। वे 'मन की बात' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्य बातें

नितिन नवीन का मथुरा-वृंदावन दौरा धार्मिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
वे 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
यह दौरा पार्टी संगठन को मजबूत करने का एक प्रयास है।

मथुरा, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के एक दिवसीय दौरे पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी हिस्सा लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह 11:00 बजे वृंदावन स्थित अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें संस्करण को सुनेंगे।

इसके बाद वे सुबह 11:40 बजे श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन करेंगे और विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे नितिन नवीन भाजपा विधायक राजेश चौधरी के आवास पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

यह दौरा पार्टी नेतृत्व के आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ाव, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और व्यक्तिगत दुख की घड़ी में संवेदनशीलता एवं एकजुटता को दर्शाता है।

इसके साथ ही, नितिन नवीन 27 और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने पर जोर देंगे।

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 जनवरी को नितिन नवीन दुर्गापुर में राज्य कोर टीम की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में पश्चिम बंगाल में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

28 जनवरी को उनका दिन पूरी तरह संगठनात्मक कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह वह दुर्गापुर पूर्वा के चित्रालय मेला मैदान में आयोजित बर्धमान विभाग कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। दोपहर बाद नितिन नवीन आसनसोल जिले के रानीगंज में जिला कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां वह जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें नितिन नवीन न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे, बल्कि धार्मिक स्थलों का दौरा भी करेंगे। इससे पार्टी की जमीनी स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नवीन कब मथुरा-वृंदावन का दौरा कर रहे हैं?
नितिन नवीन रविवार, 24 जनवरी को मथुरा-वृंदावन का दौरा कर रहे हैं।
नितिन नवीन किस कार्यक्रम में भाग लेंगे?
वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लेंगे।
क्या नितिन नवीन मंदिरों में दर्शन करेंगे?
हाँ, वे श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले