24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बीटीएससी भर्ती 2026: 726 इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 15 मई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीटीएससी भर्ती 2026: 726 इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 15 मई

सारांश

बीटीएससी ने 726 इंस्ट्रक्टर पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है। योग्य उम्मीदवारों से अपील है कि वे समय पर आवेदन करें।

मुख्य बातें

726 इंस्ट्रक्टर पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा आवेदन शुल्क 100 रुपए प्रारंभिक सैलरी 35,400 रुपए प्रति माह

पटना, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने इंस्ट्रक्टर (प्रशिक्षक) के कुल 726 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से आरंभ हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इस तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

बीटीएससी द्वारा निकाले गए 726 पदों में, इंस्ट्रक्टर (सर्वेक्षण) के 84, इंस्ट्रक्टर (मशीनिस्ट) के 82, इंस्ट्रक्टर (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिक्स) के 4, इंस्ट्रक्टर (चमड़ा प्रौद्योगिकी) के 4, इंस्ट्रक्टर (वेल्डर) के 84, इंस्ट्रक्टर (ट्रैक्टर मैकेनिक) और इंस्ट्रक्टर (कृषि और मशीनरी) के 1-1, इंस्ट्रक्टर (फिटर) के 84, इंस्ट्रक्टर (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/रेडियो और टीवी मैकेनिकल) के 130, और इंस्ट्रक्टर (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन) के 252 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार आईटीआई, डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसे 1 अगस्त के अनुसार गणना की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चिकित्सा परीक्षण, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की प्रारंभिक सैलरी 35,400 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही आकार में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि तकनीकी शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। सही तैयारी के साथ, अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीटीएससी भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
बीटीएससी भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है।
इन पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
आवेदन शुल्क क्या है?
सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क ऑनलाइन देना होगा।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले