19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी विनोद शर्मा गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी विनोद शर्मा गिरफ्तार

सारांश

रविवार रात बुलंदशहर के अनूपशहर में पुलिस ने एक इनामी बदमाश विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया, जो पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

मुख्य बातें

विनोद शर्मा को पुलिस ने अनूपशहर में गिरफ्तार किया।
उस पर ५० हजार रुपये का इनाम था।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फायरिंग का जवाब दिया।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुलंदशहर, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में रविवार रात को एक पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें ५० हजार रुपये का इनाम घोषित बदमाश विनोद शर्मा घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सीओ विकास चौहान ने जानकारी दी कि अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम रविवार रात को बुलंदशहर बस अड्डे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और वह संभल रोड की ओर तेजी से भागा। भागते समय वह कब्रिस्तान के पास बाइक सहित गिर पड़ा।

अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपनी पहचान विनोद शर्मा, निवासी जखेता, थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर बताई। पुलिस के मुताबिक, विनोद एक शातिर अपराधी है और वर्ष २००७ में बुलंदशहर न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

विनोद पर हत्या समेत आठ से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए वर्ष २००९ में ५० हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस बदमाश की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इस ऑपरेशन में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक हर्ष मिश्र और स्वाट टीम के प्रभारी मोहम्मद असलम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विनोद शर्मा कितने सालों से फरार था?
विनोद शर्मा २००७ से फरार था।
क्या पुलिस ने मुठभेड़ में कोई अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया?
वर्तमान में केवल विनोद शर्मा को ही गिरफ्तार किया गया है।
विनोद शर्मा पर कितने मुकदमे दर्ज हैं?
विनोद शर्मा पर हत्या समेत आठ से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
क्या विनोद शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया?
हाँ, विनोद शर्मा को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस ऑपरेशन में कौन-कौन से पुलिसकर्मी शामिल थे?
इस ऑपरेशन में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक हर्ष मिश्र और स्वाट टीम के प्रभारी मोहम्मद असलम शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले