19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित डेटशीट जारी की है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित डेटशीट जारी की है?

सारांश

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 के लिए संभावित डेटशीट जारी की है। जानें कब होगी परीक्षा और छात्रों को कैसे मिलेगी तैयारी में मदद।

मुख्य बातें

संभावित डेटशीट छात्रों की तैयारी के लिए सहायक है।
परीक्षाएँ 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
सीबीएसई ने 2025 के पंजीकरण डेटा के आधार पर डेटशीट जारी की है।

नई दिल्ली, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी की है। देश और विदेशों में १७ फरवरी २०२६ से लेकर १५ जुलाई २०२६ तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड एग्जाम की अनुमानित तारीख के संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पत्र साझा किया है। इस पत्र में कहा गया है कि सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि सीबीएसई १७ फरवरी २०२६ से १५ जुलाई २०२६ के बीच बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा।

२०२६ में भारत और विदेशों के २६ देशों से कक्षा 10वीं और 12वीं में लगभग ४५ लाख उम्मीदवार २०४ विषयों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के साथ-साथ समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और परिणाम के बाद की प्रक्रिया जैसी कई अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी। सभी हितधारकों द्वारा जिम्मेदारियों की प्रभावी योजना और कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए सीबीएसई ने २०२५ के लिए कक्षा ९वीं और ११वीं के पंजीकरण डेटा के आधार पर परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी करने का निर्णय लिया है।

सीबीएसई द्वारा संभावित डेटशीट जारी करने का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को समय से पहले योजना बनाने में मदद करना है। इसके तहत छात्र एग्जाम से पहले व्यवस्थित अध्ययन योजना बना सकते हैं। स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की तैनाती सहित अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को व्यवस्थित कर सकते हैं। शिक्षक अपनी छुट्टियों सहित अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम की बेहतर योजना बना सकते हैं।

सामान्य दिशानिर्देश के अनुसार, हर विषय की परीक्षा के लगभग १० दिन बाद उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा और १२ दिनों में पूरा हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर कक्षा १२वीं की फिजिक्स की परीक्षा २० फरवरी २०२६ को है तो मूल्यांकन ३ मार्च २०२६ से शुरू होकर १५ मार्च २०२६ तक पूरा हो जाएगा। कृपया ध्यान दें कि ये डेटशीटें अस्थायी हैं। स्कूलों द्वारा परीक्षार्थियों की अंतिम लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो शिक्षा के क्षेत्र में न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों और स्कूलों के लिए भी सहायक सिद्ध होगा।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीएसई 2026 की बोर्ड परीक्षा की तिथियाँ कब हैं?
सीबीएसई ने 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 तक परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथियाँ घोषित की हैं।
क्या डेटशीट अस्थायी है?
हाँ, यह डेटशीट अस्थायी है और स्कूलों द्वारा अंतिम लिस्ट जमा करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले