26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से चुनावी सभा की शुरुआत करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से चुनावी सभा की शुरुआत करेंगे?

सारांश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। मुजफ्फरपुर में दो बड़ी चुनावी सभाओं के माध्यम से वह जनता को संबोधित करेंगे। क्या ये सभाएं जदयू के लिए चुनावी जीत की कुंजी साबित होंगी?

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से चुनावी सभाओं की शुरुआत करेंगे।
पहली सभा मीनापुर में, दूसरी कांटी में होगी।
स्थानीय कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
सभा का उद्देश्य जदयू का चुनावी प्रचार बढ़ाना है।
यह सभाएं राजनीतिक माहौल को प्रभावित करेंगी।

पटना, 18 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से की जाएगी, जहां मुख्यमंत्री एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की पहली सभा मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी। इसके लिए मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान को स्थल के रूप में चुना गया है। यह सभा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को संबोधित करेंगे।

इसके बाद, मुख्यमंत्री की दूसरी सभा कांटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। यह सभा दोपहर 2 बजे से होने की संभावना है।

जिला पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मौखिक रूप से निर्देश दिया है कि दोनों जगहों पर चुनावी सभा की तैयारी जोर-शोर से शुरू की जाए। मीनापुर की सभा के लिए आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जबकि कांटी की सभा के लिए जगह का चयन और अन्य व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंच निर्माण, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और परिवहन जैसी तैयारियों की निगरानी के लिए स्थानीय नेताओं को दायित्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह सभा न केवल जदयू के लिए प्रचार की शुरुआत होगी, बल्कि यह प्रदेशभर में चुनावी माहौल को भी गति देगी। मीनापुर और कांटी दोनों ही विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जहां से नीतीश कुमार के भाषण का सीधा असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा।

स्थानीय कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के संबोधन से विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक सीधे पहुंचेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री की 21 अक्टूबर की दोनों सभाएं आगामी चुनाव में जदयू के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य के अन्य जिलों में भी चुनावी रैलियों का सिलसिला जारी रखेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को भी प्रभावित करेगा। जनता की अपेक्षाएं और सरकार की उपलब्धियाँ चुनावी सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली सभा कब होगी?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली सभा 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में होगी।
दोनों सभाओं का स्थान क्या है?
पहली सभा मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान में और दूसरी सभा कांटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।
क्या नीतीश कुमार अन्य जिलों में भी चुनावी सभाएं करेंगे?
जी हां, 21 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री अन्य जिलों में भी चुनावी रैलियों का आयोजन करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले