दिल्ली डबल मर्डर केस: क्या पुलिस ने 24 घंटे में अपराधी को गिरफ्तार किया?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 9 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस को पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी और फिर अपने पैतृक गांव भाग गया।
नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में मंगलवार को 22 सालसोनल और उसकी सहेली की बेटी यशिका की हत्या कर दी गई थी। आरोपी निखिल ने चाकू से हमला कर दोनों को मौत
आरोपी निखिल उत्तराखंड के हल्द्वानी अपने घर की ओर भाग गया। दिल्ली पुलिस ने उसे हल्द्वानी से गिरफ्तार किया और अब उसे दिल्ली लाने की प्रक्रिया जारी है।
मृतक सोनल अपने बॉयफ्रेंड निखिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। सोनल और निखिल के बीच झगड़ा चल रहा था, इसलिए वह अपनी सहेली रश्मि के घर मजनू का टीला में रहने आई थी। मंगलवार6 साल
डबल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में एक टीम गठित की। टीम ने 24 घंटे
इस घटना के बाद एक महिला ने बताया कि रश्मि अपनी बड़ी बेटी को स्कूल से लाने गई थी और छोटी बेटी को अपनी सहेली के पास छोड़कर गई थी। जब वह वापस आई तो उसकी हत्या हो चुकी थी।
रश्मि के पति का मोबाइल शॉप है और वह वहां पर थे।