क्या दिल्ली में कार ब्लास्ट करने वाले आतंकी की पहचान हो गई?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, १३ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के मामले में जो कार का संचालन कर रहा आतंकवादी था, उसकी पहचान अब हो गई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने पुष्टि की है कि उमर उन नबी वही व्यक्ति था, जिसने विस्फोटक से भरी कार चलाई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमर नबी के परिवार के डीएनए नमूनों का मिलान दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में रखे शवों के अवशेषों से किया गया। धमाके के बाद उसके कार के स्टीयरिंग के पास एक पैर का टुकड़ा मिला, जिसे बाद में उमर के डीएनए से मिलाया गया। यह पुष्टि हुई है कि लाल किला के पास विस्फोट करने वाला उमर उन नबी ही था।
इसी मामले में एक और जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर अदील और शाहीन ने मिलकर लगभग २० लाख रुपए इकट्ठा किए, जो उमर को सौंपे गए।
बाद में, उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह के क्षेत्रों से 3 लाख रुपए मूल्य का कई क्विंटल एनपीके उर्वरक खरीदा, जिसका उपयोग आईईडी बनाने के लिए किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस ग्रुप में 2 से 4 सदस्यों के लिए उमर ने सिग्नल ऐप भी बनाया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लाल किला के पास धमाका करने से पहले उमर एक मस्जिद में गया था। वह वहां करीब १० मिनट तक रुका रहा और उसके बाद वह विस्फोट स्थल की ओर बढ़ा। १० नवंबर७ बजे उमर ने अपनी गाड़ी समेत खुद को उड़ा दिया।
यह धमाका उस समय हुआ जब भारी ट्रैफिक था। इस कारण, उमर की गाड़ी में हुए विस्फोट ने आसपास के कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर १२ हो गई है।