27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: नंदामुरी बालकृष्ण और एनरिक आर्से का अद्भुत अनुभव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: नंदामुरी बालकृष्ण और एनरिक आर्से का अद्भुत अनुभव

सारांश

दिल्ली में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें नंदामुरी बालकृष्ण और एनरिक आर्से जैसे सितारे शामिल हुए। यह समारोह हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बातें

दिल्ली में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया।
नंदामुरी बालकृष्ण और एनरिक आर्से जैसे सितारे शामिल हुए।
यह समारोह भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
सीएम रेखा ने इस समारोह का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की रौनक अब सितारों की चमक से भर गई है, क्योंकि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई प्रमुख सितारे नजर आ रहे हैं। आमिर खान और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बाद अब अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण ने इस समारोह में भाग लेकर इसे और भी खास बना दिया। उन्होंने फेस्टिवल के आयोजन के लिए सीएम रेखा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नंदामुरी बालकृष्ण ने कहा, "दिल्ली की सीएम रेखा ने इस समारोह का उद्घाटन किया और यह एक विशेष मौका है कि इस बार देश की राजधानी में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। यह जानकर खुशी होती है कि कई बड़ी फिल्मी हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनी हैं।"

इस समारोह में प्रसिद्ध निर्देशक जुआन मैनुअल मोंटिला भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, 'मैं वास्तव में हैरान हूं क्योंकि मुझे पता है कि यह इस अद्भुत महोत्सव का पहला संस्करण है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह अंतिम नहीं होगा।'

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विदेशी कलाकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में स्पेनिश अभिनेता एनरिक आर्से भी शामिल हुए, जिन्होंने कहा, "भारत में, दिल्ली शहर में और इस फिल्म महोत्सव के पहले संस्करण में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि यह अंतिम नहीं होगा। कल का समारोह शानदार था। मैंने भारतीय फिल्मों, सिनेमाटोग्राफी और नए अभिनेताओं के बारे में बहुत कुछ सीखा है, और मैं अब आगे से इसे फॉलो करूंगा।"

फिल्म महोत्सव के बारे में सांसद, पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक विश्व विजयेंद्र प्रसाद ने भी अपने विचार साझा किए। लेखक ने कहा, "मैं लंबे समय से इस प्रकार के समारोह का इंतजार कर रहा था। मैंने हमेशा सोचा था कि दिल्ली, जो कि भारत की राजधानी है, में अब तक यह महोत्सव क्यों नहीं आयोजित किया गया था। सौभाग्य से अब लोगों को दिल्ली में फिल्म महोत्सव के आयोजन का महत्व समझ में आ गया है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सिनेमा प्रेमियों के लिए भी एक बहुत बड़ा अवसर है। यह निश्चित रूप से भारतीय फिल्म उद्योग के विकास में मदद करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कब और कहाँ आयोजित हुआ?
यह महोत्सव 26 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस समारोह में कौन-कौन से अभिनेता शामिल हुए?
इस समारोह में नंदामुरी बालकृष्ण, आमिर खान, एनरिक आर्से और अन्य कई सितारे शामिल हुए।
इस महोत्सव का महत्व क्या है?
यह महोत्सव भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इसे दिल्ली में आयोजित किया जाना कई कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों के लिए खास है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले