क्या दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जासूस को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जासूस को गिरफ्तार किया?

सारांश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक जासूस को गिरफ्तार किया है, जो कई देशों में गया था। क्या आदिल से और भी जानकारी मिल पाएगी?

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस ने एक जासूस को गिरफ्तार किया है।
जासूस के पास से नकली पासपोर्ट मिला है।
आदिल के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
राजस्थान में भी जासूसी के मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को राजधानी से एक जासूस को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, जासूस का नाम आदिल है, जिसके पास से पुलिस को एक नकली पासपोर्ट भी मिला है। आदिल भारतीय है, जिसने पाकिस्तान समेत कई देशों की यात्रा की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार आदिल पर नज़र रख रही थी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जासूस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब दिल्ली पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जासूस आदिल के साथ किन लोगों के संबंध थे और उसने विदेशों में कौन सी खुफिया जानकारी दी है। कस्टडी में लेकर स्पेशल सेल उससे कड़ाई से पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान खुफिया विभाग ने इसी महीने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के निवासी मंगत सिंह के रूप में हुई।

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हुई, जिसमें राजस्थान खुफिया विभाग राज्य के रणनीतिक क्षेत्रों पर कड़ी नज़र रख रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा होने के कारण अलवर को एक बहुत ही संवेदनशील और रणनीतिक स्थान माना जाता है। अलवर छावनी क्षेत्र में निगरानी के दौरान अधिकारियों को मंगत सिंह की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

जांच में पता चला है कि पिछले दो साल से मंगत सिंह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संचालकों से संपर्क में था। मंगत सिंह को ईशा शर्मा नाम की एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था, जिसने सहयोग के बदले उसे पैसे देने का प्रस्ताव दिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम इस मामले को गंभीरता से लें। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जो कार्रवाई की है, वह देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। ऐसे मामलों में सतर्क रहना और सख्त कदम उठाना हमारे देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है।
RashtraPress
21 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जासूस को क्यों गिरफ्तार किया?
जासूस आदिल को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आदिल के पास क्या मिला?
आदिल के पास से एक नकली पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।
पुलिस अब क्या कर रही है?
पुलिस जासूस आदिल से पूछताछ कर रही है ताकि उसके संबंधों और खुफिया जानकारी का पता लगाया जा सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले