15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड में ट्रक गिरने से दो घायल, कोयले के रैक से हुई टक्कर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड में ट्रक गिरने से दो घायल, कोयले के रैक से हुई टक्कर

सारांश

गोड्डा में एक गंभीर हादसा हुआ है जहां एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर गिरकर कोयले के रैक से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप चालक और एक सहकर्मी घायल हो गए। एनटीपीसी और पुलिस ने बचाव कार्य में तेजी दिखाई है।

मुख्य बातें

सुरक्षा मानकों का पालन न करने से गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।
बचाव कार्य में दक्षता आवश्यक है।
स्थानीय प्रशासन को त्वरित प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
घायलों की मदद के लिए अधिकारियों का त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है।
इस प्रकार के हादसे रेल यातायात को प्रभावित करते हैं।

गोड्डा, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के गोड्डा में सोमवार रात को एक गंभीर दुर्घटना हुई। महागामा-ललमटिया मार्ग पर एक ट्रक ने रेलिंग तोड़ते हुए एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिरकर कोयले के रैक से टकरा गया। इस घटना में ट्रक चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। एनटीपीसी के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना गोड्डा के लालमटिया में रात लगभग 3:30 बजे हुई। सुबह 6 बजे एनटीपीसी के बचाव दल को सूचना मिली। ट्रक (जेएच12एस 7078) सड़क से लगभग 40 फीट नीचे एनटीपीसी के एनजीआर रेलवे ट्रैक पर गिरा और वहां से गुजर रहे कोयले के रैक से टकरा गया।

ट्रक गिरते समय पलट गया और कोयले की रैक से टकराने के कारण उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण यह रेलखंड कई घंटों तक बाधित रहा।

हादसे के दौरान चालक ट्रेन की बोगी के नीचे फंस गया, जबकि उसका सहयोगी ट्रक के केबिन में ही दबा रह गया। घायलों की पहचान ड्राइवर लालू कुमार और सहकर्मी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष को हादसे के तीन घंटे तक फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय पुलिस की टीम भी घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने मनीष को ट्रक के केबिन से बाहर निकालने के लिए प्रयास किए। इसके बाद उसे निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनटीपीसी बचाव दल के प्रमुख शुभाशीष बनर्जी ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

शुभाशीष बनर्जी ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस को बताया, "हमें वरिष्ठ कमांड से घटना की जानकारी मिली। जैसे ही हमें सूचना मिली, हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। एक चालक पहले ही बाहर आ चुका था।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इससे रेल यातायात भी बाधित हुआ। अधिकारियों को ऐसे मामलों में तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कब और कहाँ हुआ?
यह हादसा 23 फरवरी को गोड्डा, झारखंड में रात लगभग 3:30 बजे हुआ।
हादसे में कितने लोग घायल हुए?
इस हादसे में ट्रक चालक और एक सहकर्मी, कुल दो लोग घायल हुए।
रेस्क्यू ऑपरेशन को कौन संभाल रहा था?
एनटीपीसी बचाव दल के प्रमुख शुभाशीष बनर्जी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया।
घायलों की पहचान क्या है?
घायलों की पहचान ड्राइवर लालू कुमार और सहकर्मी मनीष कुमार के रूप में हुई है।
यह हादसा किस कारण हुआ?
ट्रक ने रेलिंग तोड़ते हुए एनटीपीसी के रेलवे ट्रैक पर गिर गया और कोयले के रैक से टकरा गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले