12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में मैनेजर एवं डिप्टी मैनेजर के 25 पदों पर आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में मैनेजर एवं डिप्टी मैनेजर के 25 पदों पर आवेदन करें

सारांश

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने मैनेजर एवं डिप्टी मैनेजर के 25 नए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं तो जल्द आवेदन करें!

मुख्य बातें

जीएसएल में 25 पदों पर भर्ती हो रही है।
अवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।
योग्यता: बीई/बीटेक की डिग्री।
आवेदन शुल्क: 500 रुपए।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है।

पणजी, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने मैनेजर एवं डिप्टी मैनेजर के लिए कुल 25 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

जीएसएल द्वारा मांगे गए 25 पदों में मैनेजर (हथियार), मैनेजर (मुख्य प्रणोदन और शाफ्टिंग/सहायक), डिप्टी मैनेजर (मुख्य प्रणोदन और शाफ्टिंग/सहायक) और डिप्टी मैनेजर (हथियार) के लिए 1-1 पद हैं। इसके अलावा, डिप्टी मैनेजर (पाइपिंग), डिप्टी मैनेजर (एचवीएसीआर), और डिप्टी मैनेजर (सुरक्षा) के 2-2 पद, जबकि डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रीकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर) और डिप्टी मैनेजर (सिग्नल और संचार) के 4-4 पद और डिप्टी मैनेजर (पतवार/पतवार उपकरण) के 7 पद शामिल हैं।

जीएसएल द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में, जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक, इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक/मैकेनिकल आदि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव भी होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 33 से 39 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक और आंतरिक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 1,80,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले जीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य इंजीनियरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भर्ती प्रक्रिया योग्य उम्मीदवारों को एक अच्छी सैलरी और करियर विकास का अवसर प्रदान करती है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मैं आवेदन करने के लिए पात्र हूं?
आपको मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।
क्या आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी?
जी हां, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
अभ्यर्थियों का चयन किस आधार पर होगा?
चयन स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले