क्या हरदोई में युवक की गोली मारकर हत्या एक पुरानी रंजिश का नतीजा है?

Click to start listening
क्या हरदोई में युवक की गोली मारकर हत्या एक पुरानी रंजिश का नतीजा है?

सारांश

हरदोई में एक युवक की हत्या ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। क्या यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानिए पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • हरदोई में युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत।
  • पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।
  • मृतक के पिता पहले से हत्या के आरोप में जेल में हैं।
  • फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं।
  • क्या यह पुरानी रंजिश का बदला है?

बेनीगंज, 9 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हांस बरौली गांव के निकट गढ़ीहार संपर्क मार्ग के किनारे एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ। जब राहगीरों ने लाश देखी, तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने शव की पहचान भगवन्तपुर के निवासी वीरेंद्र (33) पुत्र मुन्ना के रूप में की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा, एएसपी पश्चिम मार्तंड प्रताप सिंह और सीओ हरियावां अजीत कुमार सिंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस को वहां एक जोड़ी चप्पल, गमछा, चिलम और एक कागज मिला, जिस पर मोबाइल नंबर की जगह 'भाभी जान' लिखा था। पुलिस का मानना है कि यह कागज इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में बड़ा सुराग साबित हो सकता है।

वीरेंद्र और उसके पिता पर 2020 में गांव के ही सर्वेश नामक युवक की हत्या का आरोप था। उस समय दोनों को जेल भेजा गया था। वीरेंद्र लगभग दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था, जबकि उसका पिता अभी हरदोई जिला कारागार में बंद है।

गांववालों का कहना है कि वीरेंद्र नशे का आदी था और उसका परिवार बहुत छोटा था। उसके पिता के अलावा घर में कोई अन्य सदस्य नहीं है। उसकी गतिविधियां अक्सर विवादों में रहती थीं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि क्या यह पुरानी रंजिश का बदला है या किसी नए विवाद की कहानी।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया, "थाना बेनीगंज क्षेत्र में सूचना मिली थी कि खेतों में एक युवक का शव पड़ा है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ हरियावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।"

Point of View

NationPress
09/02/2026

Frequently Asked Questions

हरदोई में युवक की हत्या किस स्थान पर हुई?
यह हत्या हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हांस बरौली गांव के पास हुई।
क्या मृतक पहले से विवादों में था?
हाँ, मृतक वीरेंद्र पहले भी विवादों में रह चुका था और उसके पिता पर भी हत्या का आरोप था।
Nation Press