21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरदोई में बालिका से रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरदोई में बालिका से रेप के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई?

सारांश

हरदोई में एक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी मुनेन्द्र को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में आरोपी को गोली लगी है। जानिए मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

हरदोई में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।
आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल पर हथियार बरामद किए।
यह कार्रवाई बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा का संदेश है।
पुलिस ने इस मामले में जांच जारी रखी है।

हरदोई, 2 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अपराधियों के खिलाफ लागू की गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पिहानी पुलिस ने एक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़ा। यह कार्रवाई सीओ अजीत चौहान के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पिहानी भेजा गया। मुठभेड़ पिहानी क्षेत्र के महोलिया के जंगलों में हसैयामऊ मोड़ पर हुई।

एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 8 वर्षीय पुत्री गांव की एक अन्य लड़की के साथ ग्राम अकोहरा के पास खेत में बथुआ तोड़ने गई थी, तभी आरोपी मुनेन्द्रराम स्वरूप ने बालिका के साथ आपत्तिजनक कार्य किया। इस मामले में थाना पिहानी पर पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दिशा-निर्देश दिए थे।

जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पिहानी को सूचना मिली कि मुनेन्द्र महोलिया की तरफ जंगल के रास्ते हसैयामऊ मोड़ की ओर जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान मुनेन्द्र, पुत्र राम स्वरूप, निवासी ग्राम अकोहरा, थाना पिहानी के रूप में की। आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी पिहानी भेजा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अपराध और बालिका से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी वांछित था। अभियुक्त के पास से हथियार बरामद हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मुठभेड़ में आरोपी को क्यों पकड़ा गया?
आरोपी मुनेन्द्र पर एक बालिका से दुष्कर्म का आरोप था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से क्या बरामद किया?
पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया।
इस घटना के बाद पुलिस की क्या प्रतिक्रिया थी?
पुलिस ने इसे बालिका से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के रूप में देखा और बताया कि कार्रवाई जारी रहेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले