29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हर्षवर्धन कपूर बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन लक्जरी जिंदगी जी रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हर्षवर्धन कपूर बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन लक्जरी जिंदगी जी रहे हैं?

सारांश

हर्षवर्धन कपूर, जो कि फिल्मी परिवार से हैं, ने भले ही बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया हो, लेकिन उनकी लक्जरी लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट निवेशों के चलते वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। जानिए उनकी जिंदगी के बारे में और कैसे वह अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्य बातें

हर्षवर्धन कपूर ने सहायक निर्देशक के रूप में करियर शुरू किया।
उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं।
उन्होंने हाल ही में 5 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा।
वे फिटनेस और फैशन के प्रति उत्साही हैं।
बड़े पर्दे से गायब होने के बावजूद, वे हमेशा चर्चा में रहते हैं।

नई दिल्ली, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। 9 नवंबर 1990 को मुंबई में जन्मे हर्षवर्धन कपूर एक प्रसिद्ध फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर ने बॉलीवुड में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है, लेकिन हर्षवर्धन अब तक बड़े पर्दे पर अपनी पहचान नहीं बना सके हैं। इसके बावजूद, उनकी स्टाइल, लक्जरी जीवनशैली और अनोखे चुनाव के कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' (2014) में सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया।

इसके बाद, उन्होंने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्ज्या' से अभिनेता के रूप में डेब्यू किया। इस फिल्म से सभी को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई। फिर उन्होंने 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में एक अलग तरह का रोल निभाया, पर दर्शकों ने उसे भी ज्यादा सराहा नहीं।

इसके बाद, उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर के साथ 'एके वर्सेस एके' में एक छोटे से कैमियो में नजर आए। 2022 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'थार' में हर्षवर्धन ने अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा की।

हालांकि, इसके बाद से हर्षवर्धन फिल्मों से दूर हो गए हैं। लेकिन बड़े पर्दे के ग्लैमरस वर्ल्ड से गायब होने का मतलब यह नहीं है कि वे लाइमलाइट से बाहर हैं। हाल ही में, उन्होंने मुंबई में करीब 5 करोड़ रुपये'द स्मोकी हिल सीएचएस लिमिटेड' में स्थित है और इसका कार्पेट एरिया लगभग 970 स्क्वायर फीट है।

बताया जाता है कि यह स्थान मुंबई के सबसे कनेक्टेड इलाकों में से एक है, जहां से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और लोअर परेल जैसे व्यापारिक हब निकट हैं।

कहा जा सकता है कि भले ही हर्षवर्धन ने फिल्मों में अब तक कुछ खास मुकाम नहीं बनाया, लेकिन अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल और रियल एस्टेट निवेशों के चलते वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह फिटनेस, फैशन और आर्ट के शौकीन हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींच लेते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हर्षवर्धन कपूर की कहानी हमें यह सिखाती है कि सफलता का मतलब केवल फिल्मी दुनिया में पहचान बनाना नहीं है। वे अपने परिवार की परंपरा को निभा रहे हैं और अपने जीवनशैली के जरिए एक अलग पहचान बना रहे हैं।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हर्षवर्धन कपूर ने कौन सी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की?
हर्षवर्धन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में 'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म से की।
हर्षवर्धन कपूर का जन्म कब हुआ?
हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवंबर 1990 को मुंबई में हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले