जौनपुर: पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जौनपुर: पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

सारांश

जौनपुर में पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है, जो 25 हजार रुपए का इनामी था। मुठभेड़ के दौरान वह घायल हुआ और उसके साथी ने मौके से भागने में सफलता पाई। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

जौनपुर में मुठभेड़ के दौरान एक गोतस्कर गिरफ्तार हुआ।
पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ा।
आरिफ पर 25 हजार रुपए का इनाम था।
पुलिस की कार्रवाई में एक साथी फरार हो गया।
पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

जौनपुर, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी गोतस्कर आरिफ को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि इस कड़ी कार्रवाई को मीरगंज और मछलीशहर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

घटना रविवार रात 10:45 बजे की है। मीरगंज थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज जंघई अपनी टीम के साथ गोधना बाजार में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बंधवा बाजार से जंघई की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भाग रहे हैं, जिनका पीछा मछलीशहर पुलिस कर रही है। सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस सक्रिय हो गई और बंधवा की दिशा में घेराबंदी शुरू कर दी।

ग्राम सभा चौकी खुर्द के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय के पास चिताव-भटेवरा मार्ग पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें आरिफ घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ (32) निवासी लमहन थाना महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ कई आपराधिक मामलों में वांछित था। मीरगंज थाने में उसके खिलाफ पिकअप चोरी और भैंस चोरी के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मछलीशहर थाने में भी वह एक अन्य मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मुठभेड़ में क्या हुआ?
पुलिस ने आरिफ को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस ने कितनी कार्रवाई की?
पुलिस ने आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके कब्जे से हथियार बरामद किए।
क्या आरिफ के खिलाफ पहले से मामले दर्ज थे?
जी हां, आरिफ पर पिकअप और भैंस चोरी के मामले पहले से दर्ज थे।
पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी?
पुलिस फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
राष्ट्र प्रेस