केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा की पहली सूची: 47 उम्मीदवारों का ऐलान, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर
सारांश
Key Takeaways
- भाजपा ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
- नेमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर चुनाव लडेंगे।
- मतदान 9 अप्रैल को होगा।
- गिनती 4 मई को होगी।
- प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेता बैठक में शामिल हुए।
नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। केरल में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन और नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 मार्च को नितिन नबीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। समिति ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 प्रत्याशियों की सूची की घोषणा की है।
भाजपा की पहली सूची में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, उदमा सीट से मैनुअल मेलोथ, कन्हानगड सीट से बलराज एम, पय्यान्नूर सीट से एपी. गंगाधरन, अजिकोड सीट से के.के. विनोद कुमार, कन्नूर सीट से सी. रघुनाथ, मनंथवाडी (एसटी) सीट से पी. श्याम राज, सुल्तानबथेरी (एसटी) सीट से कविता ए.एस., वडकारा सीट से एडवोकेट के. दिलीप, कुट्टियाडी सीट से रामदास मनलेरी, नादापुरम सीट से सीपी. विपिन चंद्रन, क्विलांडी सीट से सी.आर. प्रफुल कृष्णन और पेराम्बरा सीट से एम. मोहनन मास्टर को नामित किया गया है।
भाजपा ने बलुस्सेरी (एससी) सीट से सी.पी. सतीशन, एलाथुर से टी. देवदास, कोझिकोड नॉर्थ से नव्या हरिदास, कोझिकोड साउथ सीट से टी. रनीश, बेपोर से एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू और कुन्नामंगलम से वीके सजीवन को भी टिकट दिया है। इसके अलावा शोरनूर से संकु टी. दास, ओट्टापालम से मेजर रवि, मलमपुझा से सी. कृष्णकुमार, पलक्कड़ सीट से सोभा सुरेंद्रन, चेलक्करा (एससी) से के. बालकृष्णन, मनलूर से एडवोकेट केके अनीश कुमार, त्रिशूर से पद्मजा वेणुगोपाल, इरिंजालकुडा से संतोष चेराकुलम, देविकुलम (एससी) से एस. राजेंद्रन और पाला से शोन जॉर्ज को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने वैकोम (एससी) से के. अजित, कंजिरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, पूंजार से पीसी जॉर्ज, अंबलाप्पुझा से अरुण अनिरुद्धन, हरिपाड सीट से संदीप वचस्पति और चेंगन्नूर से एमवी गोपकुमार पर भरोसा जताया है।
यह भी ध्यान देने योग्य है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया का ऐलान किया है, जिसके अनुसार केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।