क्या खुशबू पाटनी को अपनी आर्मी के दिनों की याद आई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या खुशबू पाटनी को अपनी आर्मी के दिनों की याद आई?

सारांश

खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी की बहन, भारतीय सेना में अपनी सेवा के दिनों को याद कर रही हैं। जानिए उनके संघर्ष और वर्तमान जीवन के बारे में।

मुख्य बातें

खुशबू पाटनी ने भारतीय सेना में 11 साल बिताए।
वह अब महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सिखा रही हैं।
उनकी आर्मी की यादें आज भी ताज़ा हैं।
उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई है।
देश प्रेम का जज़्बा उनके लिए सर्वोपरि है।

मुंबई, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह आज भी सोशल मीडिया के माध्यम से देश सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं।

खुशबू ने भारतीय सेना में 11 साल से अधिक की सेवा की है और आज उन्हें अपनी आर्मी के दिनों की याद आ रही है। उन्होंने अपने संघर्ष और वर्तमान जीवन की भव्यता के बारे में बात की है।

खुशबू ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई स्टोरीज़ साझा की हैं। पहली स्टोरी में उन्होंने अपने इंडियन आर्मी ब्रोच की तस्वीर साझा की है। उन्हें घर पर अपने रैंक फ्लैप्स मिले, जिनकी फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, "आज मुझे मेरे अंतिम रैंक फ्लैप्स मिले, बस आंखों में आंसू आ जाते हैं। देश प्रेम का अपना एक अलग जुनून होता है, इसका मजा ही कुछ और है।"

दूसरी फोटो में खुशबू ने उस स्थान की तस्वीर साझा की है, जहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल बिताए। उन्होंने लिखा, "मेरे इलाके में आपका स्वागत है...यहां मैंने कई साल गुजारे हैं और आज मेरे पास एसी और पक्का घर भी है। लकड़ियों से बने घर में रहना मुझे एक इंसान के तौर पर मजबूत बनाता है, पक्के और लक्जरी घरों की तुलना में।"

तीसरी फोटो में उन्होंने हाथ में इंडियन आर्मी ब्रोच पकड़ा है। खुशबू का कहना है कि उनका पहला और अंतिम प्यार सिर्फ देश से है और अब तक उस प्यार की जगह कोई और नहीं ले पाया है।

बता दें कि खुशबू पाटनी ने भारतीय सेना में 11 साल से अधिक की सेवा दी थी। पहले वे लेफ्टिनेंट थीं, लेकिन बाद में मेजर के पद पर कार्यरत रहीं। उन्होंने कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में काफी समय बिताया, हालांकि अब वे मेजर के पद से रिटायर हो चुकी हैं। रिटायर होने के बाद अब खुशबू सोशल मीडिया पर फिटनेस कोच बनकर उभरी हैं। वे लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं।

हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस का उदाहरण देते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर बात की और सभी लड़कियों को खुद की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि हमेशा अपने साथ नुकीली वस्तु और काली मिर्च का पाउडर अवश्य रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

खुशबू पाटनी ने कितने साल सेना में सेवा की?
खुशबू पाटनी ने भारतीय सेना में 11 साल से अधिक की सेवा की।
खुशबू पाटनी अब क्या कर रही हैं?
खुशबू अब सोशल मीडिया पर फिटनेस कोच के रूप में काम कर रही हैं और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं।
खुशबू ने अपनी यादों में क्या साझा किया?
खुशबू ने अपने आर्मी ब्रोच और रैंक फ्लैप्स की तस्वीरें साझा की हैं तथा देश प्रेम की भावना को व्यक्त किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले