क्या बिहार सरकार के छह महीने पूरे होने पर सड़कों पर उतरेंगे प्रशांत किशोर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार सरकार के छह महीने पूरे होने पर सड़कों पर उतरेंगे प्रशांत किशोर?

सारांश

क्या जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर बिहार सरकार के छह महीने पूरे होने पर सड़कों पर उतरेंगे? जानें उनकी नई योजनाओं और वादों के बारे में।

मुख्य बातें

प्रशांत किशोर ने बिहार नवनिर्माण की घोषणा की है।
नई सरकार के छह महीने पूरे होने पर सड़कों पर उतरेंगे।
1.90 लाख रुपए रोजगार के लिए देने का वादा किया।
जन सुराज के सदस्य गांव-गांव जाएंगे।
पीड़ित परिवारों को कानूनी सहायता दी जाएगी।

पटना, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि जन सुराज ने बिहार के नवनिर्माण की जो घोषणा की थी, उसके अनुसार पार्टी के सभी सदस्य जैसे ही नई सरकार के छह महीने पूरे करेंगे, उसके बाद हम सड़कों पर उतरेंगे। हम सरकार द्वारा कहे गए मुख्य बिंदुओं को पूरा करने की मांग करेंगे।

इस अवसर पर, मिथिला स्टूडेंट यूनियन के 50 से अधिक सदस्यों ने रविवार को जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और वरिष्ठ नेता मनीष कश्यप ने इन सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे।

यूनियन के फाउंडर नेशनल प्रेसिडेंट अनूप मैथिल और नेशनल प्रेसिडेंट आदित्य मोहन अपनी टीम के साथ जन सुराज में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव के समय सरकार ने लोगों को 10 हजार रुपए दिए थे। उन्होंने आगे कहा कि हम 1 लाख 90 हजार रुपए और देंगे ताकि जनता रोज़ी-रोज़गार कर सके। एक जून से जन सुराज के सभी सदस्य गांव-गांव, हर वार्ड में जाएंगे, और जिनको भी रोजगार चाहिए, उन्हें सरकार 1.90 लाख रुपए दिलाने में मदद करेंगे।

पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में न तो सरकार खड़ी हुई और न ही विपक्ष पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ। जन सुराज के लोग समाज और सड़क पर खड़े हुए। पार्टी के सदस्य मनीष कश्यप ने मामले को उठाया और हम सभी वहां गए। जिस दिन मैं वहां गया, उसी दिन सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया था।

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के सीनियर साथी वाईवी गिरी ने घोषणा की कि पीड़ित के परिजनों को लीगल तौर पर मदद की जाएगी। इस तरह के जितने भी मुद्दे आएंगे, उनमें जन सुराज के लोग पूरी ताकत से लड़ेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। उनकी योजनाओं से जनता की उम्मीदें जुड़ी हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने वादों को कैसे पूरा करते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं?
हां, प्रशांत किशोर की योजनाएं और उनके द्वारा उठाए गए कदम बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।
क्या जन सुराज सड़कों पर उतरने का इरादा रखता है?
जी हां, जन सुराज ने घोषणा की है कि वे नई सरकार के छह महीने पूरे होने पर सड़कों पर उतरेंगे।
राष्ट्र प्रेस