22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मेरठ में कंप्यूटर सेंटर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेरठ में कंप्यूटर सेंटर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट?

सारांश

मेरठ में एक कंप्यूटर सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और कई युवतियों एवं युवकों को गिरफ्तार किया। क्या इस रैकेट के पीछे और भी लोग हैं? जानिए पूरी कहानी!

मुख्य बातें

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापा मारा कई युवतियां और युवक पकड़े गए मुख्य संचालक और अन्य हिरासत में

मेरठ, १३ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह रैकेट कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और कई युवतियों एवं युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है।

यह मामला सम्राट हेवन्स के सामने स्थित एक कथित कंप्यूटर सेंटर का है। यहां दूर-दूर से लड़कियों को बुलाकर अय्याशी की जाती थी।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीओ अभिषेक तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, उनके साथ नौचंदी, मेडिकल और सिविल लाइन थानों की टीमें भी मौजूद थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस को कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर संचालित मिला।

जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, वहां मौजूद युवक-युवतियां इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को काबू में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह स्पा सेंटर, कम्प्यूटर क्लासेस की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा है।

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कहा, "विभिन्न माध्यमों से हमें जानकारी मिली थी कि यहां कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। उसी सूचना के आधार पर हमने टीम के साथ चेकिंग की और मौके पर यह बात पूरी तरह से सही पाई गई।"

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान एक रिसेप्शनिस्ट और ८ युवतियां मौके पर पाई गईं। इसके अलावा, मुख्य संचालक राजवीर और तीन अन्य पुरुष भी हिरासत में लिए गए हैं। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है कि और कौन-कौन इसमें शामिल है।

पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों को थाने भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद सेक्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन क्या यह सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के जरिए भी सुलझाया जा सकता है?
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह सेक्स रैकेट कैसे पकड़ा गया?
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और कई युवतियों एवं युवकों को रंगे हाथों पकड़ा।
कौन-कौन से लोग गिरफ्तार हुए?
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक रिसेप्शनिस्ट, ८ युवतियां, मुख्य संचालक राजवीर और तीन अन्य पुरुष शामिल हैं।
पुलिस की आगे की योजना क्या है?
पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी पड़ताल कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले