20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मेरठ रैपिड मेट्रो का उद्घाटन, यात्रियों ने सरकार को सराहा - जाम से मिली मुक्ति

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मेरठ रैपिड मेट्रो का उद्घाटन, यात्रियों ने सरकार को सराहा - जाम से मिली मुक्ति

सारांश

मेरठ रैपिड मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिससे शहर में उत्साह का माहौल है। यात्रियों ने मेट्रो यात्रा को सराहा और इसे अपनी यात्रा के लिए एक बड़ी राहत बताया।

मुख्य बातें

मेरठ रैपिड मेट्रो का उद्घाटन 23 फरवरी को हुआ।
यात्रियों ने मेट्रो यात्रा को सराहा।
किराया थोड़ा अधिक है, लेकिन सुविधाएं उत्तम हैं।
मेट्रो से यात्रा में जाम की समस्या से मुक्ति मिली।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शहर के विकास में सहायक होगा।

मेरठ, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ रैपिड मेट्रो का उद्घाटन किया और इसे जनता के लिए समर्पित किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे शहर में उत्साह

पहले दिन बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेट्रो में यात्रा करने पहुंचे। टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं, जिसके चलते कई यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

सफर करने वाले यात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया। वे स्टेशन परिसर से लेकर मेट्रो कोच के अंदर तक सेल्फी लेते नजर आए। कई यात्रियों ने अपनी यात्रा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। लोगों का कहना था कि यह दिन उनके लिए अविस्मरणीय बन गया है।

यात्रियों ने बताया कि किराया थोड़ा अधिक जरूर है, लेकिन सुविधाएं और आराम उसी के अनुरूप हैं। शहरवासियों का मानना है कि मेरठ रैपिड मेट्रो न केवल यात्रा को सुगम और तेज बनाएगी, बल्कि शहर के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।

स्टेशन पर कार्ड बनवाने पहुंचे बुजुर्ग मनजीत सिंह ने कहा, “इसका लुक विश्वस्तरीय से भी बेहतर है। सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी, लेकिन जैसे काम हुए हैं, वह सराहनीय है। मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं।”

मेरठ के गगोल क्षेत्र से अपने बेटे के साथ सफर करने पहुंचे रोहित ने कहा कि पहले वह स्कूटी से यात्रा करते थे, जिसमें जाम के कारण काफी समय लग जाता था। अब मेट्रो से सफर बहुत अच्छा है और समय की बचत हो रही है। अन्य यात्रियों ने भी मेट्रो यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बताया।

यात्री साहिबे आलम ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मोदीपुरम गए थे और उनका सफर बेहद सुखद रहा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे वे विदेश में हों। अंदर की बनावट बहुत अच्छी है और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है। मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं।

एक अन्य यात्री, मानव शर्मा, ने बताया कि उन्होंने बेगमपुल से यात्रा की और स्टाफ का व्यवहार बेहद अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मेरठ को यह सुविधा मिलने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। कई यात्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त किया और इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल यात्रा को सुगम बनाता है, बल्कि शहर के विकास में भी सहायक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेरठ रैपिड मेट्रो कब खोली गई?
मेरठ रैपिड मेट्रो का उद्घाटन 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
मेट्रो यात्रा का अनुभव कैसा है?
यात्रियों ने मेट्रो यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बताया है।
क्या किराया अधिक है?
किराया थोड़ा अधिक जरूर है, लेकिन सुविधाएं और आराम उसी के अनुरूप हैं।
क्या मेट्रो से जाम से राहत मिली है?
हां, यात्रियों ने बताया कि मेट्रो से यात्रा करने में जाम से राहत मिली है।
बुजुर्ग यात्रियों का क्या कहना है?
बुजुर्ग यात्रियों ने मेट्रो के लुक और सुविधाओं की सराहना की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले