11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई के नेवल डॉक पर आतंकवादी हमले की धमकी से सुरक्षा एजेंसियां सचेत हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई के नेवल डॉक पर आतंकवादी हमले की धमकी से सुरक्षा एजेंसियां सचेत हैं?

सारांश

मुंबई के नेवल डॉक पर आतंकवादी हमले की धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जहांगीर शेख ने कॉल करके बताया कि उसे आंध्र प्रदेश से किसी ने चेतावनी दी। मुंबई पुलिस इस गंभीर मामले की जांच कर रही है। क्या यह महज एक मजाक था या इसके पीछे कुछ और है?

मुख्य बातें

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
कॉल करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मुंबई, 16 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के नेवल डॉक पर रविवार को एक आतंकवादी हमले की धमकीअलर्ट मोड पर हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, जहांगीर शेख नाम के एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया। उसने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से बात कर रहा है और उसे किसी दूसरे आदमी ने नेवल डॉक पर होने वाले आतंकवादी हमले के बारे में बताकर सतर्क रहने को कहा था। जैसे ही फोन आया, पुलिस ने बिना देर किए प्रोटोकॉल के हिसाब से जांच शुरू कर दी, लेकिन अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पुलिस को नहीं मिली है।

इसी बीच मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले जहांगीर शेख को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि वह फोन करते समय शराब के नशे में था। संभव है कि उसने नशे में बिना सोचे-समझे इतनी बड़ी बात बोल दी हो, हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह सिर्फ नशे में की गई हरकत थी या इसके पीछे कोई बड़ी बात छिपी है।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मुंबई पुलिस इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जहांगीर शेख नामक व्यक्ति ने किसके कहने पर कॉल किया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हमें यह समझना होगा कि इस प्रकार की धमकियों के पीछे क्या कारण है और क्या यह वास्तव में खतरा है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह कॉल असली है?
पुलिस अभी जांच कर रही है कि कॉल असली था या मजाक।
कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है?
कॉल करने वाले का नाम जहांगीर शेख है, जो आंध्र प्रदेश से है।
क्या पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है?
हां, पुलिस ने जहांगीर शेख को हिरासत में लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले