10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई में 2.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है, इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई में 2.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है, इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार?

सारांश

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई में 2.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है, जो पिछले चार वर्षों से ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। क्या मुंबई में ड्रग रैकेट्स पर लगाम लग पाएगी?

मुख्य बातें

2.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई।
एक इंजीनियर समेत दो लोग गिरफ्तार हुए।
पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की है।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।
आरोपी एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं।

मुंबई, 10 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर में सक्रिय दो अलग-अलग ड्रग रैकेट्स का भंडाफोड़ करते हुए 2.5 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं बरामद की हैं। इनमें एमडी, चरस और हेरोइन शामिल हैं। इस कार्रवाई में एक इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की आजाद मैदान यूनिट ने पहले अभियान में अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में रहने वाले एक इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर एस खान (40) को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खान अपने फ्लैट से ड्रग्स बेचता है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें उसके घर से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स और चरस तथा 18 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

जांच में यह सामने आया कि एस. खान पिछले चार वर्षों से अपने फ्लैट को ड्रग्स की तस्करी का अड्डा बनाए हुए था। एएनसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि खान यह नशीली सामग्री कहां से मंगवाता था और उसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। एएनसी की कांदिवली यूनिट ने दूसरे अभियान में अंधेरी के वर्सोवा जेट्टी इलाके में जाल बिछाकर फैजान इरफान गौड़ (31) को गिरफ्तार किया। गौड़ के पास से 306 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने गौड़ के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स व सोशल मीडिया चैट्स की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।

इससे पहले, 20 जून को मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट ने तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों के कब्जे से 1.18 किलोग्राम मेथमफेटामाइन (एमडी) ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.03 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई थी।

मुंबई पुलिस की ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि शहर को सुरक्षित बनाया जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई में ड्रग्स की हालिया बरामदगी कब हुई?
यह बरामदगी 10 जुलाई को हुई थी, जिसमें 2.5 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं पकड़ी गईं।
कितने आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं?
इस मामले में एक इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है?
जी हां, मुंबई पुलिस ड्रग तस्करी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले