26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई में परिवार ने प्यार को अस्वीकार कर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई में परिवार ने प्यार को अस्वीकार कर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर किया?

सारांश

मुंबई में एक युवती ने परिवार के विरोध के बावजूद प्रेमी से शादी की जिद पर आत्महत्या कर ली। यह घटना वडाला टीटी क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या यह घटना प्रेम और परिवार के बीच के संघर्ष को उजागर करती है?

मुख्य बातें

पारिवारिक दबाव युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है।
प्रेम और परिवार के बीच के संघर्ष को समझना आवश्यक है।
समाज में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

मुंबई, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें परिवार के विरोध के बावजूद प्रेमी से शादी की इच्छा रखने वाली एक युवती ने गुस्से में अपनी जान ले ली। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंबई के वडाला टीटी क्षेत्र की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती का एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। हालांकि, लड़की का परिवार इस प्रेम विवाह के खिलाफ था और उसकी अरेंज मैरिज कराना चाहता था। परिवार के इस निर्णय और बढ़ते दबाव के कारण लड़की काफी गुस्से में थी और उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

वडाला टीटी पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। इस घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं, एक अन्य घटना में एक महिला को बीच रास्ते पर मारने की कोशिश की गई। महिला ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, दो महिलाएं ऑटो रिक्शा में बैठकर बांद्रा स्टेशन से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जा रही थीं। जब दोनों महिलाएं आपस में बात कर रही थीं, तभी ड्राइवर ने कथित तौर पर उन्हें बात करने से मना किया। जब दूसरी महिला ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

ड्राइवर ने एक ट्रैफिक सिग्नल के पास ऑटो रोक दिया और दोनों महिलाओं को बीच रास्ते पर उतार दिया। आरोप है कि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उन्हें धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, डर के कारण जब महिलाएं बीच रास्ते पर उतर गईं, तब ड्राइवर ने उन्हें कथित तौर पर मारने की कोशिश की। कुछ दूर जाने के बाद वह किराया मांगने आया। महिलाओं ने रास्ते में उतारने के कारण किराया देने से इनकार किया। इस पर ड्राइवर ने उन्हें गालियां दीं और फिर धमकी देते हुए वहां से चला गया। महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या युवती ने आत्महत्या का कदम उठाने से पहले किसी से मदद मांगी थी?
इस घटना में युवती ने आत्महत्या करने से पहले किसी से मदद नहीं मांगी, बल्कि परिवार के दबाव के कारण वह बहुत गुस्से में थी।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले