27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितिन नबीन को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना बिहार के लिए ऐतिहासिक और गौरव की बात है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन नबीन को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना बिहार के लिए ऐतिहासिक और गौरव की बात है?

सारांश

क्या नितिन नबीन की नई जिम्मेदारी बिहार के लिए गौरव का पल है? जानिए एनडीए के नेताओं की प्रतिक्रिया और नितिन नबीन के विचार।

मुख्य बातें

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
यह निर्णय बिहार के लिए ऐतिहासिक बताया गया है।
जदयू के नेताओं ने इसे गौरव का क्षण बताया।
भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को ऊंचे पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विकास जारी है।

पटना, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) के एमएलसी संजय सिंह ने सोमवार को भाजपा के इस निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया।

जदयू एमएलसी संजय सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई। बिहार के लिए रविवार एक बहुत गौरव का दिन था। जिस तरह से एक आम कार्यकर्ता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, यह सच में ऐतिहासिक है। भाजपा इस समय केंद्र में है और कई राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार चला रही है। उनके नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ेगी।"

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "यह जानकर मुझे बेहद खुशी हुई है। कार्यकर्ता भी बहुत खुश हैं। केवल भाजपा में ही ऐसे मेहनती जमीनी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकते हैं। यह पहले भी साबित हो चुका है।"

भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जहां बूथ हेड भी देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। हमारी पार्टी में हर मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता को ऊंचे पद पर पहुंचने का अवसर मिलता है। कम उम्र में कई बार विधायक चुने गए एक समर्पित कार्यकर्ता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना गर्व की बात है।"

इस अवसर पर, मंत्री नितिन नबीन ने सोमवार को पटना स्टेशन के निकट स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में जाकर बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने और बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव और कस्बे में विकास पहुंचा है और भाजपा का विस्तार हुआ है। आज भाजपा गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। यह समय राजनीति में बदलाव का है, और भाजपा इसे सही दिशा में ले जा रही है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नबीन को कब भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया?
उन्हें 15 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
इस निर्णय पर जदयू के नेताओं की क्या प्रतिक्रिया है?
जदयू के एमएलसी संजय सिंह ने इसे ऐतिहासिक बताया है।
नितिन नबीन की पृष्ठभूमि क्या है?
वह बिहार सरकार में मंत्री हैं और भाजपा में एक सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले