27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितिन नबीन ने पीएम मोदी की नीति को निर्णायक बताया और महागठबंधन पर तंज कसा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन नबीन ने पीएम मोदी की नीति को निर्णायक बताया और महागठबंधन पर तंज कसा?

सारांश

बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने पीएम मोदी की पाकिस्तान नीति की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति पहले से बेहतर है। महागठबंधन पर उनकी तल्ख टिप्पणियाँ भी चर्चा का विषय बनी हैं। जानें पूरी कहानी में क्या है खास।

मुख्य बातें

नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान नीति की प्रशंसा की।
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है।
भारत की सेना अब दुश्मन को सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए जवाब दे रही है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखें निर्धारित हैं।

पटना, 9 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने पाकिस्तान के प्रति केंद्र सरकार की नीति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहले हमारे सैनिकों के सिर काटे जाते थे और प्रधानमंत्री मौन रहते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

नितिन नबीन ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "कार्रवाई बोलती है। आज प्रधानमंत्री के शब्द नहीं, उनके कार्य बोलते हैं। जब भी पाकिस्तान ने नापाक हरकत की, भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से माकूल जवाब दिया है।"

उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है, बल्कि अब दुश्मन को उसी की जमीन पर जाकर जवाब दिया जाता है। भारत की सेना और प्रधानमंत्री पर देश की जनता को गर्व है।

उन्होंने आगे कहा, "अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा और तिरंगे का मान पहले से कहीं अधिक ऊंचा हुआ है।"

जब उनसे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा 15 सीटों पर दावा करने के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने संतुलित प्रतिक्रिया दी।

नितिन नबीन ने कहा, "हर किसी को अधिक सीटें मांगने का अधिकार है, लेकिन अंततः सबको मिलकर चुनाव लड़ना होगा।"

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर भी नितिन नबीन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुकेश सहनी के पिछले अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि महागठबंधन एक 'ठगबंधन' बन चुका है।

उन्होंने कहा कि जो हाल पहले मुकेश साहनी के साथ हुआ, वही अब दोहराया जा रहा है। न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व। ऐसे लोग एक-दूसरे को ही ठगते रह जाएंगे।

नितिन नबीन ने विपक्षी एकता पर सवाल उठाते हुए इसे केवल सत्ता की लालसा बताया और कहा कि जनता सब देख रही है और जवाब चुनाव में देगी।

बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नबीन ने पीएम मोदी की नीति की सराहना क्यों की?
उन्होंने कहा कि आज भारत की सेना पाकिस्तान को उसी की ज़मीन पर जवाब दे रही है, जबकि पहले ऐसा नहीं था।
महागठबंधन पर नितिन नबीन की क्या राय है?
उन्होंने इसे 'ठगबंधन' करार दिया और कहा कि इसमें न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व।
बिहार विधानसभा चुनाव कब हैं?
पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले