11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जाना लगभग तय, भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जाना लगभग तय, भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

सारांश

पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज़ है। भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा है कि इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जाना लगभग तय है, और भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। जानिए इस चुनावी बयानों के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज़ हुई है।
भाजपा का ममता बनर्जी को लेकर आक्रमक रुख।
बिहार में नए मुख्यमंत्री के लिए कयास लगाए जा रहे हैं।

पटना, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जैसे ही पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हुआ, बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गुरुवार को कहा कि इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जाना तय है। उनका मानना है कि इस चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी और राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा सरकार का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं, बिहार में नए मुख्यमंत्री के विषय पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भविष्य में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।

सिग्रीवाल ने कहा कि बिहार को और आगे बढ़ाना है, और इसे विकसित बिहार बनाना है। इसके लिए हमें सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के पहले बिहार में जंगलराज था, लोगों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल था। सड़कें, बिजली, पानी की भी कमी थी। लेकिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में बिहार को सुधारने का कार्य किया है। आज भी जो उनके अधूरे काम हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, उसे शुभकामनाएं हैं और हम सब मिलकर विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा और जदयू का गठबंधन काफी पुराना है। हम वर्षों से एक साथ काम कर रहे हैं और इससे कोई समस्या नहीं है। दरसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा में चुने जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते बयानबाजी भी तेज हो गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने ममता बनर्जी के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि इस बार ममता बनर्जी का जाना तय है और भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर क्या जानकारी है?
सिग्रीवाल ने कहा कि नए मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिलेगा और बिहार का विकास जारी रहेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले