2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीयूष गोयल ने चारकोप में 120 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट बांटी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीयूष गोयल ने चारकोप में 120 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट बांटी?

सारांश

उत्तर मुंबई के चारकोप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खासदार मातृशक्ति पोषण अभियान में भाग लिया। 120 गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जानें इस महत्वपूर्ण पहल के बारे में।

मुख्य बातें

महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण किट का वितरण चिकित्सीय परीक्षण का आयोजन सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम कुपोषण से बचाव के उपाय स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य में सुधार

मुंबई, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर मुंबई के चारकोप में रविवार को आयोजित विशेष मातृशक्ति पोषण अभियान में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाग लिया, जिसका उद्देश महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाना था। इस अवसर पर 120 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषण सामग्री वितरित की गई।

पीयूष गोयल ने कहा कि हम हमेशा से यह प्रयास करते हैं कि हमारी बहनों और बेटियों को अच्छे अवसर और उज्ज्वल भविष्य मिले। इसी कड़ी में रविवार को चारकोप में 120 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण किया गया, जिनमें से कई का वजन सामान्य से कम था और ये महिलाएं मुख्यतः गरीब या लोअर-मिडिल क्लास परिवारों से थीं। परीक्षण के बाद इन महिलाओं को सात महीने के लिए न्यूट्रिशन किट प्रदान की गई। इसमें चार महीने की गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के तीन महीने बाद तक उन्हें यह किट उपलब्ध रहेगी।

पीयूष गोयल ने बताया कि इस किट में पोषण संबंधी आवश्यक सामग्री शामिल है, जैसे खजूर, आंवला, गुड़ और सोया बड़ी, ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें और कुपोषण से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से न केवल माताओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि उनके बच्चे भी स्वस्थ और सशक्त बनेंगे, जो आगे चलकर देश के लिए गर्व का कारण बनेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में बीएमसी के डॉक्टरों ने सहायता की और उन्होंने सभी महिलाओं का पूर्ण परीक्षण किया।

मंत्री ने कहा कि 120 महिलाओं को यह किट वितरण के बाद बड़ी संतोष प्राप्त हुई। यह पहल केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले समय में भी महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करेगी।

पीयूष गोयल ने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी के अवसर प्राप्त होने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम उन्हें सशक्त बनाते हैं और उनके बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होता है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह की पहलों से न केवल स्थानीय स्तर पर महिलाओं और बच्चों को लाभ होगा, बल्कि पूरे देश का नाम भी गर्व से ऊंचा होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने का भी एक जरिया है। सरकार द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन एक सकारात्मक कदम है, जो महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस पोषण किट में क्या सामग्री शामिल है?
इस किट में खजूर, आंवला, गुड़ और सोया बड़ी जैसी पोषण संबंधी चीजें शामिल हैं।
कितनी महिलाओं को ये किट वितरित की गई?
120 गर्भवती महिलाओं को ये पोषण किट वितरित की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
यह कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?
यह कार्यक्रम 30 नवंबर को आयोजित किया गया।
क्या इस अभियान का भविष्य में कोई असर होगा?
हां, यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में लंबे समय तक सुधार लाने में मदद करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले