12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे?

सारांश

17 सितंबर को पीएम मोदी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करने जा रहे हैं। यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। जानिए इस अभियान के तहत क्या-क्या योजनाएं बनाई गई हैं और कैसे यह समाज के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

मुख्य बातें

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
‘ पोषण माह ’ का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित की जाएगी।
जनभागीदारी के लिए निजी अस्पतालों से सहयोग मांगा गया है।

नई दिल्ली, 8 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को जानकारी दी कि पीएम मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है, ताकि उनकी बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित की जा सके।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उल्लेख किया, “पीएम मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और उनकी पहुंच को बेहतर बनाना है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो सरकार की समावेशी स्वास्थ्य सेवा के सपने को साकार करेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, सभी आंगनबाड़ियों में ‘पोषण माह’ मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। इन प्रयासों से स्वस्थ परिवार और सशक्त समुदाय निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान से जुड़ने के लिए सभी निजी अस्पतालों से जुड़े पार्टनरों से अपील की।

एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं सभी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े साझेदारों से अनुरोध करता हूं कि वे आगे आएं और इस जनभागीदारी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें। ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना से प्रेरित होकर, आइए हम सब मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने सामूहिक प्रयासों को और सशक्त बनाएं।”

गौरतलब है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। भाजपा इस दिन स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत भी करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहा जा सकता है कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ एक महत्वपूर्ण पहल है। यह न केवल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाता है, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी योगदान देता है। इस अभियान के जरिए सरकार का उद्देश्य समावेशी स्वास्थ्य सेवा को साकार करना है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है।
इस अभियान के तहत कितने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे?
इस अभियान के तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
‘पोषण माह’ का क्या महत्व है?
‘पोषण माह’ का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले