26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को नई दिशा दी? : राहुल गांधी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को नई दिशा दी? : राहुल गांधी

सारांश

राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया, कहकर कि उन्होंने देश को नई दिशा दी। इस लेख में जानें कि कैसे नेहरू का दृष्टिकोण आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है।

मुख्य बातें

पंडित जवाहरलाल नेहरू का नेतृत्व स्वतंत्रता के बाद महत्वपूर्ण था।
उनकी विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है।
कांग्रेस पार्टी ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।
बच्चों का भविष्य हमारे देश का भविष्य है।
राष्ट्रीय एकता और वैज्ञानिक सोच पर जोर देना आवश्यक है।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक नई दिशा दी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 'हिंद के जवाहर' को जयंती पर सादर नमन।"

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है, जो भारत के विचार और उनके द्वारा पोषित मूल्यों- स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच- को प्रकाशित करती है। उनकी दूरदर्शिता हमारी अंतरात्मा को प्रेरित करती है और हमारे सामूहिक कार्यों को आकार देती है। भारत के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को गहराई से संजोया। हमारे देश के भविष्य के लिए बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के दूरदर्शी निर्माता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच के उनके आदर्श आज भी राष्ट्र को विकास और तकनीकी प्रगति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उनकी विरासत हमारे लिए मार्गदर्शक बनी हुई है।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, "बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश का भविष्य आप के ऊपर निर्भर है। आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। काबिल बनें एवं देश का नाम रोशन करें।"

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर लिखा, "पहले आधुनिक भारत का ख़्वाब देखना और फिर उसे लोकतांत्रिक सांचे में ढालकर हकीकत में बदल देने वाली शख़्सियत, देश के सबसे बड़े प्रगतिशील नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू को यौमे पैदाइश पर ख़िराज-ए-अक़ीदत।"

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझने की आवश्यकता है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान सिर्फ इतिहास में नहीं बल्कि आज भी हमारे समाज के विकास में महत्वपूर्ण है। उनके आदर्शों का पालन करना और उन्हें आगे बढ़ाना ही हमारे लिए सही दिशा होगी।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान क्या थे?
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित किया और विज्ञान एवं तकनीकी प्रगति के लिए मार्ग प्रशस्त किया।
राहुल गांधी ने नेहरू को कैसे याद किया?
राहुल गांधी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा दी और उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले