31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तराखंड में रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरणा मिलेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड में रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरणा मिलेगी?

सारांश

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने उत्तराखंड में भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने फैंस को प्रेरित किया है। जानिए उनके इस यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

रजनीकांत का आध्यात्मिक यात्रा हमें साधारणता का महत्व सिखाती है।
उत्तराखंड के धामों में जाकर सुकून पाना एक अनमोल अनुभव है।
रजनीकांत की यात्रा ने उनके फैंस को प्रेरित किया है।
सामाजिक मीडिया पर यात्रा की तस्वीरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हैं।
धार्मिक स्थलों पर समय बिताना मानसिक शांति का माध्यम है।

बद्रीनाथ, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्मों से थोड़ा विराम लेकर उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। सोमवार को वह चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और देश-जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद और तुलसी की माला भेंट की।

रजनीकांत हर साल उत्तराखंड के पवित्र धामों में दर्शन करने आते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी यात्रा ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम से शुरू की, जहां उन्होंने गंगा किनारे ध्यान किया और गंगा आरती में भाग लिया।

इसके बाद रविवार को उन्होंने अल्मोड़ा के पास द्वाराहाट का दौरा किया और स्थानीय लोगों व आश्रमों में समय बिताया। सोमवार को वे बद्रीनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

सोशल मीडिया पर रजनीकांत की इस यात्रा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक फोटो में वे सड़क किनारे पत्तल (पत्ते की प्लेट) में साधारण भोजन करते नजर आए, तो दूसरी तस्वीर में वे सफेद कुर्ता-पायजामा में स्थानीय लोगों और पुजारियों से मिलते दिखे। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।

रजनीकांत हमेशा से ही सादगी, अध्यात्म और आत्मचिंतन में विश्वास रखते हैं। वे जब भी फिल्मों से थोड़ा वक्त निकालते हैं, तो हिमालय की गोद में जाकर मन की शांति और ऊर्जा प्राप्त करते हैं। इस बार भी वह अपने करीबियों और दोस्तों के साथ आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं।

फिल्मी करियर की बात करें तो रजनीकांत ने कई हिट फिल्में दी हैं। रजनीकांत इस साल लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे, जो अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें नागार्जुन और श्रुति हासन ने भी अहम रोल निभाया था। बहुत जल्द वह नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर-2’ में दिखाई देंगे।

फिलहाल, रजनीकांत फिल्मी दुनिया से दूर हिमालय की शांत वादियों में समय बिता रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। यह दर्शाता है कि कैसे प्रसिद्ध व्यक्ति भी अपने जीवन में साधारणता और अध्यात्म का महत्व समझते हैं। ऐसे अनुभव हमें यह सिखाते हैं कि जीवन में संतुलन और शांति कितनी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रजनीकांत ने किस स्थान पर दर्शन किए?
रजनीकांत ने बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
रजनीकांत की यात्रा का उद्देश्य क्या था?
रजनीकांत की यात्रा का उद्देश्य आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करना और देश-जनकल्याण की प्रार्थना करना था।
रजनीकांत की फिल्में कौन सी हैं?
रजनीकांत ने इस साल 'कुली' और जल्द ही 'जेलर-2' जैसी फिल्में की हैं।
रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा कब शुरू हुई?
रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम से शुरू हुई।
सोशल मीडिया पर रजनीकांत की यात्रा की क्या प्रतिक्रिया है?
सोशल मीडिया पर रजनीकांत की यात्रा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस ने उन्हें खूब सराहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले