27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 43 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 55 से 60 वर्ष

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 43 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 55 से 60 वर्ष

सारांश

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 43 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यदि आप योग्य हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।

मुख्य बातें

43 पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल उम्र सीमा 55 से 60 वर्ष सैलरी 1,95,000 से 3,05,000 रुपए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

नई दिल्ली, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। देश के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच), नई दिल्ली, ने प्रोफेसर समेत कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आरजीएसएसएच द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आरजीएसएस हॉस्पिटल ने जिन 43 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें 9 प्रोफेसर, 8 असोसिएट प्रोफेसर और 26 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमडी/एमएस/डीएम/एमसीएच/डीएनबी डिग्री एवं शिक्षण/अनुसंधान में अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 से 60 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 66 वर्ष है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 1,95,000 से 3,05,000 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, सबसे पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर, जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें और फिर आवेदन फॉर्म को चेक कर सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में योगदान देने का मौका प्रदान करती है। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए, यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरजीएसएस हॉस्पिटल में कितने पद हैं?
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कुल 43 पद हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 से 60 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 18 घंटे पहले
  2. 5 दिन पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 3 सप्ताह पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले