23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रांची में जमीन कारोबारी की हत्या का खुलासा 12 घंटे में हुआ? मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रांची में जमीन कारोबारी की हत्या का खुलासा 12 घंटे में हुआ? मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार

सारांश

रांची में जमीन कारोबारी की हत्या की जांच में 12 घंटे में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस घटना में रवि कुमार की मौत हो गई और उसके साथी बलमा की हालत गंभीर है। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ी थी।

मुख्य बातें

रांची में हुई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस ने 12 घंटे में छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा।
जमीन विवाद के चलते पुरानी रंजिश ने इस घटना को जन्म दिया।

रांची, 8 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। रांची पुलिस ने शहर के रातू थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो जमीन कारोबारियों पर गोलीबारी के मास्टरमाइंड समेत छह अपराधियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस गोलीबारी में हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी बलमा गंभीर रूप से घायल है।

रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष टीम ने छापेमारी कर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी मास्टरमाइंड कुणाल कुमार को उसके दो अन्य साथियों बबलू गोप और लालमोहन कुमार के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाए गए तीन शूटर इमरोज अंसारी, श्रीचंद प्रजापति और विजय महतो को भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दबोच लिया।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम जमीन कारोबारी रवि और बलमा रातू थाना क्षेत्र में झखड़ाटांड़ मुंडा टोली में शराब पी रहे थे। उसी दौरान साजिशकर्ता कुणाल कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमले में रवि की मौके पर मौत हो गई और बलमा घायल होकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की योजना करीब आठ महीने पहले बनाई गई थी। उस समय जमीन विवाद में बलमा ने कुणाल के पिता के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा, दस दिन पहले दस हजार रुपये की उधारी को लेकर बलमा ने कुणाल को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी थी। इसी अपमान और पुरानी रंजिश के कारण कुणाल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। घायल बलमा के होश में आने के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह जरूरी है कि ऐसे अपराधों की जड़ तक पहुंचा जाए। समाज में बढ़ती रंजिश और विवादों का समाधान करना अत्यंत आवश्यक है।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रांची में जमीन कारोबारी की हत्या का कारण क्या था?
यह हत्या पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के कारण हुई थी।
पुलिस ने कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने इस मामले में कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया।
घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति क्या है?
घायल बलमा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले